Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsCandidates Seek Auspicious Timing for Nominations in Maharajganj Assembly Elections
 नामांकन के लिए शुभ समय निकलवाने लगे प्रत्याशी

नामांकन के लिए शुभ समय निकलवाने लगे प्रत्याशी

संक्षेप:

महाराजगंज में शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। प्रत्याशी शुभ मुहूर्त जानने के लिए ज्योतिषियों से संपर्क कर रहे हैं। चुनावी प्रक्रिया में नामांकन का पहला चरण महत्वपूर्ण होता है। सभी राजनीतिक...

Oct 09, 2025 02:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के अनुमंडल कार्यालय में महाराजगंज व गोरेयाकोठी विधान सभा क्षेत्र के लिए शुक्रवार से नामांकन होगा। नामांकन करने के शुभ मुहुर्त के लिए प्रत्याशी आचार्य व ज्योतिषी से संपर्क कर रहे हैं। चुनावी कार्यक्रम में नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त जानना चाहते हैं। प्रत्याशियों का मानना है कि नामांकन के लिए ज्योतिष के अनुसार, शुभ दिन व समय में पर्चा भरना अति उत्तम होगा। चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी राजीनीतिक पार्टियां एक - दो दिनों में प्रत्याशी घोषणा कर देगी। प्रत्याशी बनने के बाद चुनाव प्रक्रिया का पहला चरण नामांकन करने का होता है।प्रत्याशी

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शुभ मुहुर्त में नामांकन पत्र दाखिल करना चाहते हैं। पर्चा भरने के लिए प्रत्याशियों ने ज्योतिषाचार्यों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। शुभ तारीख में पर्चा भरकर चुनाव जीतकर विधायक बनने की उम्मीद लेकर प्रत्याशी चुनाव मैदान में जुट जाते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित विशेश्वर नाथ तिवारी ने बताया कि नामांकन करने के शुभ मुहुर्त के लिए प्रत्याशी संपर्क करते हैं। चुनावी कार्यक्रम में नामांकन के लिए निर्धारित तारीखों में अति उत्तम तारीख जानना चाहते हैं। प्रत्याशी अपने आवास से अपने आराध्य की पूजा अर्चना करने के बाद पर्चा भरने के लिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित नामांकन अवधि में प्रत्याशियों के घर व नामांकन स्थल को देखकर ऐसे मुहूर्त निकाले जाते हैं। जिनमें पर्चा भरना अति उत्तम होता है।