ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवाननगर पंचायत के चेयरमैन पद के लिए जुगत में लगे प्रत्याशी

नगर पंचायत के चेयरमैन पद के लिए जुगत में लगे प्रत्याशी

मुख्यालय के दो पंचायतों को काटकर मिला है नगर पंचायत का दर्जाप्रत्याशी अपनी जुगत लगाने की कोशिश में हैं। जिसमें मुख्य रूप से वार्ड कमिश्नर व चेयरमैन पद के लिए रस्साकशी की लड़ाई भी शुरू हो गई है। कहीं...

नगर पंचायत के चेयरमैन पद के लिए जुगत में लगे प्रत्याशी
हिन्दुस्तान टीम,सीवानSun, 23 Jan 2022 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यालय के दो पंचायतों को काटकर मिला है नगर पंचायत का दर्जा

बीस हजार मतदाता वाले नगर पंचायत में होगा चेयरमैन का चुनाव

गुठनी। एक संवाददाता

प्रखंड मुख्यालय को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद लोगों में खुशी का माहौल है। वही इस साल होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशी अपनी जुगत लगाने की कोशिश में हैं। जिसमें मुख्य रूप से वार्ड कमिश्नर व चेयरमैन पद के लिए रस्साकशी की लड़ाई भी शुरू हो गई है। कहीं जातीय समीकरण तो कहीं पर पार्टी बेस की लड़ाई मानी जा रही है। प्रखंड मुख्यालय के गुठनी पूर्वी व गुठनी पश्चिमी पंचायत को काटकर राज्य सरकार ने नगर पंचायत का दर्जा दिया था। मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों पंचायतों में लगभग बीस हजार से अधिक मतदाता शामिल हैं। इसमें गुठनी पूर्वी, गुठनी पश्चिम, खरिका टोला, करदासपुर, ममौर, योगियाडीह, हनुमान गंज, सेलौर, सरेया, तेनुआ गांव शामिल हैं। जिनमें ब्राह्मण, बनिया, कोइरी, मुस्लिम, यादव बिरादरी की अधिकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चेयरमैन पद के लिए पूर्व प्रमुख, पूर्व मुखिया, बीडीसी व वार्ड सदस्य पूरी ताकत लगा रहे हैं।

नगर पंचायत को नया आयाम देना होगी प्राथमिकता

प्रखंड में होने वाले चेयरमैन पद के लिए सबसे बड़ी चुनौती इस नवनिर्मित नगर पंचायत को नया आयाम देना होगा। जिसमें कचरा डंप, जल निकासी, सड़क निर्माण, जलजमाव की समस्या, स्कूल निर्माण, सार्वजनिक शौचायल, स्वच्छ पेयजल, लाइट निर्माण, बिजली व्यवस्था, शिक्षक नियुक्ति, अस्पतालों में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना, स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति, नगर पंचायत में सफाई की व्यवस्था बड़ा मुद्दा होगा। नए चेयरमैन के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य होगा। वहीं इसके लिए प्रत्याशी मेहनत करना, घर-घर संपर्क करना, प्रचार-प्रसार करना, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना, सामाजिक कार्यों में भाग लेना शुरू कर दिए हैं।

क्या कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी

कार्यपालक पदाधिकारी जमाल अख्तर का कहना है कि चुनाव को लेकर फरवरी माह के अंत तक तैयारियां शुरू हो जाएंगी। इसके लिए परिसीमन, वोटर लिस्ट, वार्डों की जनसंख्या समेत तमाम चुनावी कार्यों का काम शुरू हो जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें