एक लाख के गहने व 50 हजार नगद की चोरी

Feb 19, 2026 02:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

गोपालपुर के सलोनेपुर गांव में 16 फरवरी की रात एक घर में चोरी हुई। अज्ञात चोर ने 49,000 रुपये नगद और लगभग एक लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चुराए। जब विजय कुमार साहनी ने शोर सुना और चोर का पीछा किया, तो वह भागने में सफल रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एक लाख के गहने व 50 हजार नगद की चोरी

गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र सलोनेपुर गांव में घर में घुसकर अज्ञात चोर के द्वारा एक लाख के गहने समेत 49 हजार नगद रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में सलोनपुर निवासी विजय कुमार साहनी ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर बताया कि 16 फरवरी की रात मेरे घर में घुसकर एक अज्ञात चोर द्वारा 49 हज़ार नगदी तथा लगभग एक लाख रुपये की सोने एवं चांदी के जेवर लेकर भाग गया। घटना की रात आवाज़ सुनकर जब मैं वहाँ पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति घर से निकलने की फिराक में है। जब उसका पीछा किया तो वह दीवार फांदकर भागने में सफल रहा।

भागने के क्रम में उसका एक कीपैड मोबाइल गिर गया जो मुझे मिला है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।