दहेज में कार नहीं मिलने पर प्रताड़ित कर घर से निकाला

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

भगवानपुर हाट के बहादुरपुर गांव की विवाहिता पूनम देवी को ससुराल वालों ने दहेज में ऑल्टो कार नहीं मिलने पर प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। उसने अपने ससुर, सास और अन्य पर शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है।

 दहेज में कार नहीं मिलने पर प्रताड़ित कर घर से निकाला

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की एक विवाहिता महिला को दहेज में ऑल्टो कार नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया है। पीड़ित महिला बहादुरपुर गांव के जय कुमार उर्फ जवाहर चौधरी की पत्नी पूनम देवी है। उसके आवेदन पर सोमवार को थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। इसमें उसने अपने ससुर सुग्रीव चौधरी, सास देवन्ती देवी, भसुर कृष्णा चौधरी, बृज किशोर चौधरी, जेठानी रिंकी देवी, ननद आशा देवी एवं कुंती देवी को आरोपित किया है। अपने आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि उनकी शादी वर्ष 2023 में हिंदू रीति रिवाज के साथ उपहार देकर उसके मायके वाले शादी किए।शादी

के बाद ससुराल वाले विभिन्न तरह से शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना का शिकार बनाने लगे। उसने कहा है कि ससुराल वाले कार की मांग कर रहे हैं तथा उसका आभूषण भी छीन लिए हैं। उनकी मांग पूरा नहीं होते देख वे लोग उसके साथ मारपीट करते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।