Siwan News दुकानदार की बहादुरी देख अपराधियों से भिड़ गए बाजारवासी

हिन्दुस्तान, सीवान
share

Siwan News दरौली के टड़वा परसिया बाजार में आभूषण दुकान में लूट के प्रयास के बाद स्थानीय दुकानदारों ने साहसिकता दिखाई। अपराधियों के हमले के बाद, दुकानदारों ने मिलकर दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सूचित किया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की तलाश जारी है।

Siwan News दुकानदार की बहादुरी देख अपराधियों से भिड़ गए  बाजारवासी

Siwan News दरौली, एक संवाददाता। टड़वा परसिया बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े आभूषण दुकान में लूट और गोलीबारी की घटना के बाद दुकानदारों ने साहस का परिचय दिया। अपराधियों द्वारा दुकानदार पर चाकू से हमला करने और फायरिंग के बाद आसपास के दुकानदार व ग्रामीण एकजुट हो गए।

घटना का विवरण

अपराधी हथियार लहराते हुए भागने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान दर्जनों दुकानदारों और ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना पीछा कर दो अपराधियों को पकड़ लिया। लोगों ने दोनों की पिटाई करने के बाद उनको एक दुकान में बंद कर पुलिस को सूचना दी। दुकानदारों की तत्परता से दो संदिग्ध मौके पर पकड़े जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी सूझबूझ और साहस से बड़ी घटना टल गई।

पुलिस का कार्रवाई

पुलिस चौकी की मांग को लेकर सड़क जाम गोलीबारी की घटना के बाद बाजार में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। घटना से आक्रोशित दुकानदारों और ग्रामीणों ने गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग पर चौकी रखकर सड़क जाम कर दिया। लोग टड़वा परसिया बाजार में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि बाजार में आए दिन आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है। पुलिस की नियमित व्यवस्था होने से दुकानदारों और राहगीरों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा। एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।

पुलिस की जांच

सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन खंगाल रही पुलिस पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। आसपास के दुकानों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमेरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा टावर लोकेशन और मोबाइल सीडीआर की मदद से फरार अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार दोनों संदिग्धों से भी पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। दरौली थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि आभूषण दुकान में लूटपाट हुई है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। मौके से दो संदिग्धों को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

एफएसएल की टीम

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य दुकानदार को चाकू मारने और गोलीबारी की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। सूचना मिलने के बाद एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने वैज्ञानिक जांच के लिए आवश्यक नमूने एकत्र किए। घटनास्थल से खून के नमूने, बरामद कारतूस और अन्य साक्ष्य जुटाए गए हैं। इनकी जांच के आधार पर पुलिस को घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

एसडीपीओ का वक्तव्य

एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए संदिग्धों से पुलिस टीम लगातार पूछताछ कर रही है। घटना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं। घायल आभूषण दुकानदार से भी पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦दुकान में लूट का प्रयास कब हुआ?−
दुकान में लूट का प्रयास मंगलवार को दिनदहाड़े हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News दुकानदार की बहादुरी देख अपराधियों से भिड़ गए बाजारवासी