युवा : शहर समेत सीवान अनुमंडल के 26 परीक्षा केन्द्रों पर बीपीएससी की पीटी परीक्षा आज
सीवान में 26 परीक्षा केन्द्रों पर शनिवार को बीपीएससी की प्रारम्भिक परीक्षा होगी, जिसमें 14,916 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए सुरक्षा उपाय किए गए हैं, जिसमें स्टैटिक दंडाधिकारी,...

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर समेत सीवान अनुमंडल के 26 परीक्षा केन्द्रों पर मध्याह्न 12 बजे से अपराहृन 2 बजे तक एक पाली में बीपीएससी की एकीकृत 71 वीं संयुक्त प्रारम्भिक प्रतियोगिता शनिवार को होगी। शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के प्राचार्य सह केन्द्राधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने परीक्षा से एक दिन पूर्व शुक्रवार को वीक्षकों के साथ ब्रीफिंग कर परीक्षा के सफल संचालन का पाठ पढ़ाया। प्रारम्भिक परीक्षा में 14 हजार 916 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। पूर्वाह्न 11 बजे तक परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। 11 बजे परीक्षा केन्द्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जायेगा।
वहीं, 11 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। इधर, जिला प्रशासन की ब्रीफिंग में बताया गया कि परीक्षा केन्द्रों को जोन में बांट कर कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन व विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्तीदल सह जोनल दंडाधिकारी व उड़नदस्तादल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा के दिन शनिवार को सुबह 9 बजे सभी केन्द्राक्षीक्षक, प्रयुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी अपने सभी वीक्षक के साथ परीक्षा केन्द्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगें। सुबह साढ़े 9 बजे से महिला समेत अन्य परीक्षार्थियों की गहन जांच कराते हुए ई-एडमिट कार्ड पर छपे क्यूआर-बार कोर्ड की स्कैनिंग कराते हुए फोटो व पहचान-पत्र के साथ मिलान कर परीक्षा केन्न्द्र के अंद प्रवेश की अनुमति देंगे। परीक्षा केन्द्र के अंदर किसी भी परीक्षार्थी को कैलकुलेटर, मोबाईल समेत किसी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा कक्ष में उपस्थिति के बाद परीक्षा अवधि में किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थी अपने पंजियन संख्या नहीं लिखेंगे। यदि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अंदइ मोबाईल या किसी भी इलेक्टॉनिक उपकरण के साथ पकड़ा जाता है तो उसे कदाचार की श्रेणी में रखा जायेगा। केन्द्राधीक्षक यह सुनिश्चित करे लेंगें कि परीक्षा के दिन परीक्षा कक्ष में भी वीक्षक 11 से साढ़े 11 के बीच फिस्किंग की गई है। और आश्वस्त हो लेंगे कि परीक्षार्थियों के पास कोई भी वर्जित सामग्री नहीं है। परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार, कंट्रोल रूम व सभी परीक्षा कक्ष में उपस्थित लोगों की विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कलर कैमरा लगाया जायेगा सभी परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती सीसीटीवी की निगरानी में होने वाली बीपीएससी की प्रारंम्भिक परीक्षा को लेकर होगी सभी परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने गश्ती व उड़नदस्ता दल की तैनाती की है। सभी केन्द्रों पर जैमर भी लगाए जायेंगे। स्वच्छ, निष्पक्ष व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए दंडाधिकारी सह प्रेक्षक, जोनल दंडाधिकारी सह गश्ती दल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी समेत पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश ने महिला परीक्षार्थियों की जांच के लिए अलग से गेट पर केबिन बनाने का निर्देश दिया गया है। बहरहाल, बीपीएससी की प्रारंम्भिक परीक्षा के सफल संचालन को लेकर आयोग ने डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश व एसपी मनोज कुमार तिवारी को परीक्षा संयोजक मनोनीत किया है। डीईओ राघवेंद्र प्रताप सिंह को भी अहम जिम्मेवारी दी गयी है। सभी केन्द्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। आज इन केन्द्रों पर होगी प्रारंम्भिक परीक्षा -डीएवी पीजी कॉलेज -डीएवी हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज -वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज -आर्य कन्या हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज -इस्लामिया हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज -दिल्ली पब्लिक स्कूल, उखई आकोपुर -महावीर सरस्वती शिशु मंदिर, मखदुम सराय -डीएवी मिडिल स्कूल -गांधी स्मारक विद्या मंदिर उच्च विद्यालय पचरुखी -जीडीके हाई स्कूल रसीदचक -ब्रज किशोर हाई स्कूल, श्रीनगर -राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय -दाउद मेमोरियल उर्दू बालिका हाई स्कूल तेलहट्टा बाजार -आदर्श राजकीय वीएम मिडिल स्कूल -डीवीएम पब्लिक स्कूल -आर एस पब्लिक स्कूल सुरापुर -संघमित्रा पब्लिक स्कूल -महावीर सरस्वती विद्या मंदिर विजयहाता -महावीर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर माधव नगर -इमानुएल मिशन हाई स्कूल, हरदिया -इकरा पब्लिक स्कूल, सुरापुर -बीके डीएवी पब्लिक स्कूल श्रीनगर -डॉन बॉस्को हाई स्कूल, वैशाखी -महावीर सरस्वती विद्या मंदिर, बरहन गोपाल -सुफिया पब्लिक स्कूल -आर एम पब्लिक स्कूल, इस्लामिया नगर लक्ष्मीपुर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




