Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsBody Found in Gandak River Missing Man Identified as Jhabbu Lal Mallah
गंडक नदी में पैर फिसल कर डूबने से अधेड़ की मौत

गंडक नदी में पैर फिसल कर डूबने से अधेड़ की मौत

संक्षेप:

गुरुवार को गंडक नदी से झब्बू लाल मल्लाह (56) का शव बरामद हुआ। वह बुधवार की शाम शौच के लिए निकले थे और लौटकर नहीं आए। परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन शव गुरुवार को मछुआरों ने पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Jan 02, 2026 02:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोहरुआ गांव के समीप गुरुवार की सुबह गंडक नदी से उपल्ता हुआ शव बरामद किया गया। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी झब्बू लाल मल्लाह (56) वर्ष के रूप में हुई। मृतक के परिजनों का कहना था कि वह बुधवार की शाम घर से शौच करने की बात करके निकला हुआ था। लेकिन, जब वह देर रात तक वापस घर नहीं आया तो परिजनों की चिंता और बढ़ गई। वह आसपास के ग्रामीणों को भी इसकी सूचना दी। ग्रामीणों के साथ परिजन सरकारी स्कूल, बस अड्डे, पंचायत भवन, और आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन शुरू कर दिया।लेकिन

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहीं पर भी उसका कोई पता ठिकाना नहीं मिला। जब गुरुवार की सुबह नदी में मछुआरे मछली पकड़ने के लिए गए तो गहरे पानी में उपलता हुआ शव दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद नदी से शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त करते हुए इसकी सूचना थानाअध्यक्ष मनीष कुमार को दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना था कि परिजनों के लिखित शिकायत के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अभी तक परिजनों के द्वारा लिखित शिकायत नहीं मिली है। घटना के बाद जहां पूरे गांव में सनसनी फैल गया। वहीं मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद जनप्रतिनिधियों का लगा जमवाड़ा डूमरहर में सरयू नदी में डूबे अधेड़ की मौत की सूचना के बाद जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा लग गया। दर्जनों जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार का ढांढस बढ़ाया। सोशल मीडिया पर भी किया गया पोस्ट थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में दो दिन से लापता अधेड़ के खोजबीन के लिए परिजन जहां बेहाल थे। वही लोगों से उसे ढूंढने के लिए सोशल मीडिया पर अपील किया। परिजन इस बात से अनभिज्ञ थे कि उसकी मौत नदी में डूबने से हो जाएगा। वे लोगो से अपने रिश्तेदारों, आसपास के गांवो, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सरकारी बिल्डिंग, सड़क, किनारे और अन्य जगहों पर ढूंढा। लेकिन, कहीं उसका पता नहीं चल पाया। अधेड़ के मौत के बाद बच्चों का रोरोकर बुरा हाल थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के अधेड़ की मौत गंडक नदी में डूबने से हो गई। जिसका शव गुरुवार को गंडक नदी से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद मृतक के घर पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। वहां मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि भगवान भी कितना निष्ठुर है। आखिर उन्होंने घर के अंतिम कमाऊ सदस्य को भी बच्चो से छीन लिया। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक की पत्नी लालसा देवी, दो बेटे और तीन बेटी शामिल है। क्या कहते हैं सीओ सीओ डॉ विकास कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हमारी टीम जांच करेगी। इसके बाद मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।