भाजपा के कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
सीवान में भारतीय जनता पार्टी ने बसंतपुर कार्यालय में सेवा पखवाड़ा सह संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया। कार्यशाला में...

सीवान। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बसंतपुर में सोमवार को सेवा पखवाड़ा सह संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन बड़े ही उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार ने की। कार्यशाला में पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। भाजपा नमो एप सह संयोजक सुप्रिया जायसवाल तथा सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक बृजेश सिंह को दायित्व मिलने पर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप रोज, जिला पालक विनय गिरि, वरीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, संजय सिंह, सुजीत पांडेय, जिला महामंत्री अवधेश पांडेय, दीपक प्रजापति आर्य, प्रमोद तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गुड़िया देवी, करिश्मा शर्मा, जिला मंत्री अखिलानंद सिंह, अजय सिंह, जिला मुख्य प्रवक्ता दिलीप कुमार सिंह, चंदन दूबे, अखिलेश्वर चौरसिया, दारा सिंह, समेत सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।रक्तदान
शिविर की जिम्मेदारी दिलीप कुमार सिंह को कार्यशाला में सेवा पखवारा अंतर्गत आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर हेतु प्रभारी के रूप में जिला मुख्य प्रवक्ता दिलीप कुमार सिंह का नाम घोषित किया गया। यह घोषणा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार ने की। इस निर्णय का समर्थन वरीय जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी महाराजगंज जितेन्द्र सिंह ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यशाला के अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




