नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा ने मनाया जश्न

Jan 21, 2026 02:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और पटाखे फोड़कर मिठाई बांटी। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने इसे बिहार के लिए गर्व की बात बताया। इस अवसर पर कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा ने मनाया जश्न

सीवान, कार्यालय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। शहर के फतेहपुर स्थित दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टेलीविजन के माध्यम से पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इस अवसर पर पटाखे फोड़े गए व एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि बिहार के लाल नितिन नवीन का विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर यह साबित कर दिया है कि पार्टी में वंशवाद नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

जिला उपाध्यक्ष सुशीला देवी ने कहा कि नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से सीवान भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय, रोहित सिंह, चंद्रविजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी, मुकेश सिंह कुशवाहा बंटी, सत्यम सिंह, सोनू, देवेंद्र गुप्ता, अनुरंजन मिश्रा, अनुराधा गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, किरण गुप्ता, अजय पासवान, देवेंद्र तिवारी, दीपू सिंह, सुनीता जायसवाल, विपिन सिंह, मंटू तिवारी, मुकेश कसेरा, राकेश पाण्डेय, मृत्युंजय राज सिंकू, सौरभ कुशवाहा, शेर खान, विनोद सिंह, मनीषा सिंह, अर्चना सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;