भाजपा सीवान पूर्वी का प्रशिक्षण शिविर आज से, कार्यकर्ताओं को मिलेगा वैचारिक और संगठनात्मक मार्गदर्शन

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

सीवान में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं से परिचित कराना है। शिविर में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

भाजपा सीवान पूर्वी का प्रशिक्षण शिविर आज से, कार्यकर्ताओं को मिलेगा वैचारिक और संगठनात्मक मार्गदर्शन

सीवान। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत भाजपा सीवान पूर्वी जिला का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से भगवानपुर हाट स्थित सुघरी भगवान प्रकाश विवाह भवन में शुरू होगा। 30 और 31 मई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न संगठनात्मक, वैचारिक तथा समसामयिक विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य

भाजपा सीवान पूर्वी के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और संगठन की कार्यशैली से और अधिक परिचित कराना है। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें समाज के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए तैयार किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की संरचना

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं एवं प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा। शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं को बदलते राजनीतिक परिदृश्य, सामाजिक चुनौतियों और तकनीकी संसाधनों के उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। पहले दिन आयोजित होने वाले सत्रों में गरीब कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका, मीडिया प्रबंधन, भाजपा का इतिहास एवं वैचारिक यात्रा, संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल, सोशल मीडिया की उपयोगिता तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते प्रभाव जैसे विषय शामिल हैं। इसके अलावा एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

दूसरे दिन के सत्र

दूसरे दिन बूथ सशक्तीकरण, आईटी प्रबंधन, ‘मन की बात’ कार्यक्रम की उपयोगिता, राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियों का सामना, विचार परिवार की भूमिका तथा कार्यकर्ता निर्माण जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित होंगे। प्रशिक्षकों द्वारा कार्यकर्ताओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि वे संगठनात्मक जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों की समझ और ज्ञान का आकलन करने के लिए ऑनलाइन परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार ने सभी मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण शिविर में समय पर पहुंचकर सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रश्नोत्तर

प्रशिक्षण शिविर कब शुरू होगा?
प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से शुरू होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।