भाजपा की बैठक में बूथ को मजबूत करने पर दिया गया जोर
सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।अक्ष राहुल तिवारी की अध्यक्षता में रविवार को रघुनाथपुर विधान सभा बूथ स्तर की बैठक हुई। इसको संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने रघुनाथपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को...

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी की अध्यक्षता में रविवार को रघुनाथपुर विधान सभा बूथ स्तर की बैठक हुई। इसको संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने रघुनाथपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को बताया कि हम सभी को मिलकर अपने बूथ की चिंता करनी है। बूथ कैसे मजबूत हो इसकी चिंता करनी है। हर मंडल में 25 लोगों की कमेटी बनाई गई है। वह अच्छा से कम कर रहा है कि नहीं इसकी चिंता करनी है। बूथ सशक्तिकरण पर ध्यान देना है, और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विजन को हर बूथ पर पहुंचने का कार्य करना है। जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया कि मंडल के जितने पदाधिकारी बने हैं।
बूथ पर जो कमिटीयां बनी है। मंडल अध्यक्ष उनके घर तक जाएं उनकी समस्याओं को सुने उन समस्याओं का निदान करें। मंडल में चुनाव संचालन समिति बनाना है। भाजपा नेता सह को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हमें नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के द्वारा किये गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शर्मानन्द राम, बिजय चौधरी, धनंजय सिंह, भाजपा के मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक,दीपू सिंह चंदेल, धर्मेन्द्र चौरसिया, रत्नेश सिंह, दुर्गालाल सोनी, मुकेश चौधरी, दीपक मिश्रा चन्दन पाठक, संजय सिंह,अभिनाश यादव, बलवंत सिंह,पदीप साहनी, नीतीश कुमार मुखिया, टुन टुन सिंह, मिथिलेश यादव, प्रवीन सिंह, पंकज सिंह, सचिन पटेल, मुन्ना सिंह उमेश गोड़ आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




