भाजपा का संगठन ही सबसे बड़ी ताकत: विधायक

Apr 06, 2026 01:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान में भाजपा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत मंडल कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी और विधायक कर्णजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

 भाजपा का संगठन ही सबसे बड़ी ताकत: विधायक

सीवान, कासं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में हुसैनगंज मंडल की मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से प्रशिक्षित करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन और उनका संकल्प आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है और सभी का दायित्व है।

दरौंदा विधानसभा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित, अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की विचारधारा और नीतियों को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचा सकते हैं। वहीं, सीवान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह एमएलसी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यशाला में मुख्य रूप से शंभू प्रसाद गुप्ता, अनुरंजन मिश्रा, चंद्रविजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव, विजय कुमार चौधरी, भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, मिथलेश यादव, अशोक दुबे, दीपू कुमार सिंह, जेपी पांडेय, सौरभ कुशवाहा, लक्ष्मीकांत पाठक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।