कार्यकर्ता प्रशिक्षित होकर संगठन को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएंगे

Mar 16, 2026 02:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान में भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को विचारधारा, संगठन विस्तार, कार्य पद्धति, और सोशल मीडिया जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यकर्ता प्रशिक्षित होकर संगठन को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएंगे

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की ओर से रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। हसनपुरा मंडल के उसरी बाजार स्थित बाबू पैलेस तथा जीरादेई मंडल के जीरादेई पंचायत भवन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि यह महाअभियान संगठन पर्व है, जिसके माध्यम से मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं और प्रशिक्षित होकर संगठन के कार्य को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाते हैं। प्रशिक्षण सात सत्रों में संपन्न हुआ। इसमें विचारधारा, संगठन विस्तार, कार्य पद्धति, सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया, नमो ऐप और बूथ प्रबंधन जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला मंत्री विजय चौधरी, दुर्गा लाल सोनी, लक्ष्मीकांत पाठक, अशोक दुबे, सौरभ कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।