गुरु गोविंद सिंह के शहजादे थे धर्म निष्ठ: भाजपा
सीवान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंह के शहजादों को वीर दिवस पर श्रद्धांजलि दी। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि शहजादे जोरवाल सिंह और फतेह सिंह ने धर्म के लिए अपना...

सीवान, एक संवाददाता। शहर के गुरुद्वारे में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के शहजादों को वीर दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि सिक्ख समाज के दसवें गुरु गोविंद सिंह के सबसे छोटे पुत्र वीर शहजादा जोरवाल सिंह व फतेह सिंह कर्त्तव्य निष्ठ के साथ धर्म निष्ठ थे। उन्होंने धर्म पर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी धर्म निष्ठा को हम सभी नमन करते हैं। मौके पर प्रमील कुमार गोप, जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, मुकेश सिंह कुशवाहा बंटी, शर्मा नन्द राम, अनुराधा गुप्ता, जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, हरेंद्र कुशवाहा, जिला मंत्री कुन्दन सिंह, नगर अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता, रूपल आनन्द, पालन श्रीवास्तव, सहकारिता अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा, प्रेम मांझी, सत्यम सिंह, गणेश कसेरा, प्रमोद पाठक, आशीष अग्रवाल, टुनटुन कुमार, मिडिया प्रभारी देवेन्द्र गुप्ता थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।