कार्यकर्ताओं के दम पर मजबूत होगा संगठन : धर्मशीला

Apr 08, 2026 02:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

बसंतपुर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या ने संगठन की सक्रियता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं के दम पर मजबूत होगा संगठन : धर्मशीला

बसंतपुर, एसं.। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सीवान पूर्वी जिले में पूरे उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति ने न केवल संगठन की सक्रियता का संदेश दिया, बल्कि बूथ स्तर तक भाजपा को और मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार ने की। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने वाला मजबूत संगठन है।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठनात्मक ढांचा लगातार मजबूत हो रहा है भाजपा आज देश के हर वर्ग तक अपनी पहुंच बनाने में सफल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने में पूरी ऊर्जा के साथ जुटें। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अवधेश पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव तिवारी, महामंत्री कालीचरण प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, जितेंद्र सिंह, अमिताभ कुमार, दिलीप सिंह, करिश्मा शर्मा, मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, श्याम किशोर तिवारी, सत्येंद्र सिंह, कुबेर प्रसाद, जिला पालक विनय गिरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष सिंह, महामंत्री नागेंद्र पंडित एवं यशवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।