भगवानपुर में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में शिक्षा मंत्री ने दिए कार्यकर्ताओं को मंत्र
भगवानपुर हाट (सीवान) में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और आचरण संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।

भगवानपुर हाट (सीवान)। प्रखंड के सुघरी गांव स्थित प्रकाश विवाह भवन के परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का रविवार को समापन हो गया। संगठन को मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक और व्यवहारिक विकास के संकल्प के साथ प्रशिक्षण वर्ग का समापन किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग में भागीदारी
इस प्रशिक्षण वर्ग में दूसरे दिन सूबे के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी व पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर पांच सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और आचरण संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत तरैया के विधायक जनक सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।
प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता
प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के सीवान पूर्वी के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार ने की। संचालन जिला महामंत्री एवं गोरेयाकोठी विधानसभा प्रभारी कालीचरण प्रजापति ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण विभाग के आनंद पाठक, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिमन्यु सिंह ने विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अंतिम सत्र में दूसरे दिन रविवार को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कार्यकर्ता विकास, संगठनात्मक गुण एवं आचरण पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण वर्ग में गोरेयाकोठी के विधायक देवेशकांत सिंह, जिला प्रभारी प्रदीप रोज, जिला महामंत्री अवधेश पाण्डेय, प्रमोद कुमार तिवारी, जगन राम, अजय यादव, राजीव तिवारी, राजीव रंजन पाण्डेय, सुप्रिया जायसवाल, रेणु देवी, राजीव तिवारी, जितेन्द्र सिंह, लीलावती देवी, करिश्मा शर्मा, सुजीत कुमार पांडेय, अखिलानंद सिंह, अजय सिंह गुड्डू, दिलीप सिंह, चंदन दूबे, दारा सिंह, विजय पाण्डेय, ओमप्रकाश गुप्ता, विजय गुप्ता, राजेन्द्र चौरसिया, दिवाकर दूबे, योगेन्द्र प्रसाद, गिरीशदेव सिंह, देवेंद्र गिरी, कुबेर प्रसाद, श्यामकिशोर तिवारी, अमरनाथ शर्मा, मृत्युंजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, त्रिभुवन सिंह, मनीष सिंह, नागेंद्र पंडित, वीरेंद्र सिंह, वसी अहमद खान, प्रो. राम अयोध्या प्रसाद, रोहित श्रीवास्तव, कमलावती शर्मा, सीमा कुमारी, पूनम देवी, पंकज मिश्रा, रंजीत कुमार राम, उपेंद्र पंडित, नागेंद्र नवलकिशोर सिंह, चंदन राम एवं शक्तिशरण सिन्हा व काफी संख्या में अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (भगवानपुर से विनय ).
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


