Siwan News मरीज को दिखाने आए युवक की बाइक चोरी

हिन्दुस्तान, सीवान
share

Siwan News हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को एक युवक की बाइक चोरी हो गई। सोनू कुमार नामक व्यक्ति मरीज को दिखाने सीएचसी आया था। बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी थी और लगभग 11:40 बजे चोरी हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक युवक बाइक ले जाता हुआ दिखाई दिया।

Siwan News मरीज को दिखाने आए युवक की बाइक चोरी

Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हुसैनगंज से बुधवार को मरीज को दिखाने आए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की पहचान सरैया निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। वह अपनी स्प्लेंडर बाइक से एक मरीज को दिखाने सीएचसी आए थे। बाइक को अस्पताल के बाहर खड़ी कर वह मरीज को दिखाने अंदर चले गए। इसी दौरान सुबह करीब 11:40 बजे उनकी बाइक चोरी हो गई। बाइक चोरी होने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने इसकी सूचना हुसैनगंज पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस सीएचसी पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की।

फुटेज में हरे रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News मरीज को दिखाने आए युवक की बाइक चोरी