दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल
Mar 08, 2026 03:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
भगवानपुर हाट के कौड़िया गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में 16 वर्षीय आयुष कुमार घायल हो गए। युवक मसरख से मलमलिया की ओर जा रहा था जब वह दूसरी बाइक से टकरा गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर में भर्ती कराया गया है।

भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के एनएच 227ए पर कौड़िया गांव के पास शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को डायल 112 की पुलिस ने तत्कालीन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसंतपुर में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान खेढ़वां गांव के विपिन सिंह के 16 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपनी बाइक से मसरख से मलमलिया की तरफ आ रहा था, तभी रेलवे ओवरब्रिज के पास दूसरी बाइक से टक्करा गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


