युवा : विधान परिषद के सभापति ने शिक्षक संघ को किया सम्मानित

Feb 11, 2026 03:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों को विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों की भूमिका की सराहना की गई और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। संघ ने सभी शिक्षकों के हक के लिए नए आंदोलन की योजना बनाई है। जिले में इस खबर से खुशी की लहर दौड़ी।

युवा : विधान परिषद के सभापति ने शिक्षक संघ को किया सम्मानित

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षक हितों की रक्षा और शिक्षा जगत में निरंतर सक्रिय रहने वाले बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के लिए पिछला दिन यादगार रहा। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयराम सिंह शर्मा और महासचिव दिनेश कुमार सिंह की अगुवाई में शिक्षक प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस दौरान समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर टीपू ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शाखा के कार्यकारी प्रधान सचिव विश्वमोहन कुमार सिंह ने जिले के समस्त प्राथमिक शिक्षकों का प्रतिनिधित्व किया।

उन्होंने सभापति के हाथों सम्मान ग्रहण कर जिले का मान बढ़ाया। इस मौके पर विश्वमोहन कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव के कुशल नेतृत्व में जिले के सभी कोटि के शिक्षकों के हक और आवाज को बुलंद किया जाएगा। जिले के सभी कोटि के शिक्षकों को एक मंच पर लाने की तैयारी, संघ के नेतृत्व में जल्द शुरू होगा नया आंदोलन और संपर्क, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेश स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर कार्य किया जाएगा। इधर, सम्मान की खबर जिले में पहुंचते ही शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष पंचानंद मिश्र,अध्यक्ष रामेश्वर पाठक, प्रधान सचिव रामप्रवेश सिंह, वरीय उपाध्य क्षफणींद्र मोहन सिन्हा, विक्रमा पंडित, अशोक कुमार कुंवर, कारण सिंह, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जैनुद्दीन, नरेन्द्र कुमार शुक्ल, जितेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, रामाकांत चौधरी, जीउत मांझी, नंदकिशोर यादव, जयप्रकाश यादव, जयप्रकाश सिंह, जोगेंदर तिवारी और अरुण कुमार सिंह आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।