सुरक्षा मानकों का कड़ाई से हो अनुपालन : राहुल कुमार

Jan 23, 2026 03:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान,एक संवाददाता।श्रद्धालुओं ने बाबा को शुद्ध घी से बने लड्डू (प्रसाद)अर्पित किया श्रद्धालुओं ने बाबा को शुद्ध घी से बने लड्डू (प्रसाद)अर्पित किया

 सुरक्षा मानकों का कड़ाई से हो अनुपालन : राहुल कुमार

सीवान,एक संवाददाता। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने गुरुवार को शहर के तरवारा मोड़ स्थित बिजली ग्रिड उपकेंद्र एवं पुरानी विद्युत शक्ति उपकेंद्र (पीएसएस) का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रबंध निदेशक ने उपकेंद्र परिसर में पौधरोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपकेंद्रों में सुरक्षा से संबंधित निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रबंध निदेशक ने ग्रिड और विद्युत शक्ति उपकेंद्र में अधिष्ठापित पावर ट्रांसफॉर्मरों के अनुरक्षण कार्यों और लोड प्रोफाइल की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के मुख्य द्वार के समीप लगाए गए वॉल ऑफ सेफ्टी बोर्ड का भी अवलोकन किया।

जिसमें विद्युत शक्ति उपकेंद्र में प्रवेश से पूर्व सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश अंकित थे। इस नवाचारात्मक पहल की सराहना करते हुए उन्होंने इसे सभी विद्युत शक्ति उपकेंद्रों में अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में राहुल कुमार ने विद्युत शक्ति उपकेंद्र, ग्रिड उपकेंद्र व विद्युत लाइनों के अनुरक्षण कार्यों में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का सख्ती से पालन करने, साथ ही संबंधित अभिलेखों व रजिस्टरों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके अलावा प्रबंध निदेशक ने उपकेंद्र परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित, सुदृढ़ एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखना बिजली कंपनी की प्राथमिकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;