एएसआई परीक्षा में पहली पाली में 7728, दूसरी में 7718 अभ्यर्थी होंगे शामिल
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिला प्रशासन ने परीक्षा की सभी तैयारी की पूरी दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा स्वच्छ, कदाचारमुक्त,...

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की पुलिस अवर निरीक्षक पदों के लिए प्रारंम्भिक परीक्षा शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, आर्य कन्या हाई स्कूल, राजवंशी देवी गर्ल्स हाई स्कूल, ब्रज किशोर हाई स्कूल, डीएवी हाई स्कूल व जीडीके हाई स्कूल रसीदचक समेत पंद्रह परीक्षा केन्द्रों पर बुधवार को होगी। दो पाली की परीक्षा में पहली पाली में 7728 जबकि दूसरी पाली में 7718 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शांतिपूर्ण वातावरण में स्वच्छ व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेक्षक सह स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल सह गश्ती दल दंडाधिकारी, उड़न दस्ता दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है।
परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी केन्द्रों पर जैमर लगाए गए हैं, सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही बायोमेट्रिक उपस्थिति भी दर्ज की जाएगी। पूर्वाहृ एक बजे से अपराहृ 2.30 बजे तक चलेगी। प्रारंम्भिक परीक्षा में 7728 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बहरहाल, परीक्षा दो-दो पालियों में होगी पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान 18 जनवरी को 7728 अभ्यर्थी जबकि 21 जनवरी को 7718 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। दो घंटे की परीक्षा में पहली पाली पूर्वाहृ 10 बजे से मध्याहृन 12 बजे तक व दूसरी पाली अपराहृन 2.30 से 4.30 तक की होगी। पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे पूर्वाहृ व दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को अपराहृन 1 बजे तक परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्टिंग करनी है। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इधर, डीएम विवेक रंजन मैत्रेय को परीक्षा का संयोजक व एडीएम प्रमोद कुमार राम को सह संयोजकक नामित किया गया है। डीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहायक संयोजक नामित किए गए हैं। ह

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




