शहर के पंद्रह केन्द्रों पर पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंम्भिक परीक्षा आज

Jan 18, 2026 12:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की पुलिस अवर निरीक्षक पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 18 जनवरी को होगी। शहर के 15 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसमें कुल 7728 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

 शहर के पंद्रह केन्द्रों पर पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंम्भिक परीक्षा आज

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज समेत पंद्रह परीक्षा केन्द्रों पर बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की पुलिस अवर निरीक्षक पदों के लिए प्रारंम्भिक परीक्षा 18 जनवरी रविवार को होगी। दो पाली की परीक्षा पूर्वाहृ एक बजे से अपराहृ 2.30 बजे तक चलेगी। प्रारंम्भिक परीक्षा में 7728 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बहरहाल, परीक्षा दो-दो पालियों में होगी पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान 18 जनवरी को 7728 अभ्यर्थी जबकि 21 जनवरी को 7718 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से व दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे तक व दूसरी पाली के अभ्यर्थियों के लिए दोपहर 1 बजे तक परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी केन्द्रों पर जैमर लगाए गए हैं, साथ ही सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही बायोमेट्रिक उपस्थिति भी दर्ज की जाएगी। परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई इधर, जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा स्वच्छ, कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, घड़ी या किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित सामान ले जाने पर रोक रहेगी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केन्द्र पहुंचने व परीक्षा के निमित्त दिए गए सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके। साइबर कैफे व फोटो कॉपी की दुकानों को बंद रखने का निर्देश सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास स्थित साइबर कैफे व फोटो कॉपी की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। एसडीओ ने बताया कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा पुलिस अवर निरीक्षक के पदों हेतु परीक्षा में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 लागू की गई है। धारा 163 17 जनवरी की शाम से 18 जनवरी को परीक्षा समाप्ति तक जारी रहेगी। परीक्षा समाप्ति तक सीवान मुख्यालय स्थित सभी परीक्षा केन्द्रों के परीक्षा भवन के बाहरी चहारदीवारी से सभी दिशाओं में 200 मीटर की परिधि के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।