Siwan News अवर निरीक्षक मद्य निषेध की चयन परीक्षा में करंट अफेयर्स से अधिक सवाल

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के तत्वावधान में मद्य निषेध विभाग के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा रविवार को हुई। 8260 में से 4075 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे, जिसमें जैमर, सीसीटीवी और बायोमेट्रिक जाँच शामिल थी।

Siwan News अवर निरीक्षक मद्य निषेध की चयन परीक्षा में करंट अफेयर्स से अधिक सवाल

Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के तत्वावधान में मद्य निषेध, उत्पाद व निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक उत्पाद विभाग के रिक्त पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा रविवार को हुई। शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, डीएवी हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज व ब्रज किशोर हाई स्कूल श्रीनगर समेत 16 परीक्षा केन्द्रों पर एकल पाली की परीक्षा पूर्वाहृ 11 बजे से मध्याहृन एक बजे तक ली गई।

परीक्षा का समय और उपस्थिति

परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम सुबह साढ़े 9 बजे थी। लिखित परीक्षा में 8260 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन 4075 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, विभिन्न कारणों से 4205 अनुपस्थित पाए गए। बहरहाल, परीक्षा में साइंस संकाय से संबंधित सबसे अधिक प्रश्न थे। करंट अफेयर्स से भी अधिक प्रश्न थे। केन्द्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि साइंस के प्रश्न टफ तो जीएस के आसान थे।

परीक्षा के प्रश्न

वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज केन्द्र से निकली एक महिला अभ्यर्थी ने बताया कि 200 अंकों की परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए थे। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री का कार्यकाल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कब शपथ ली थी, भारत के सबसे पूर्वी उच्चतम पर्वत का नाम क्या है, कुशेश्वर स्थान कहां है, भारत की भू-तापीय ऊर्जा परियोजना कहां स्थापित है, जैसे सवाल पूछे गए थे।

सुरक्षा इंतजाम

इधर, परीक्षा केन्द्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जैमर व सीसीटीवी समेत वीडियोग्राफी के इंतजाम थे। केन्द्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन तलाशी ली गई। वहीं सभी अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी उनके एडमिट कार्ड के साथ की गई। फर्जी अभ्यर्थियों पर नकेल कसने के लिए बायोमेट्रिक तरीके से उंगलियों के निशान भी लिए गए। अभ्यर्थियों के बैग आदि को हॉल के बाहर जमा कराया गया। पूर्व में जारी आदेशानुसार, केन्द्रों पर इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने की पूरी तरह मनाही थी। छात्राओं की जांच के लिए महिला पुलिस बल की तैनाती की गई।

स्थानीय प्रशासन की तैयारियाँ

जिला प्रशासन ने परीक्षा अवधि में विधि-व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए सभी केन्द्रों पर मजिस्‍ट्रेट व पुलिस की तैनाती कर रखी थी। जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी केन्द्रों की पल-पल की जानकारी लेते रहे। जिला प्रशासन ने स्वच्छ, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी केन्द्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती कर रखी थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

परीक्षा की तिथि क्या थी?
परीक्षा रविवार को हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।