अब अधिकरण चलायेगा प्रखंड स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम
सीवान में माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण व कल्याण अधिकरण की बैठक हुई। बैठक में भरण-पोषण मामलों की जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही भरण-पोषण जागरूकता होर्डिंग लगाने की योजना भी बनाई गई।

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता के कार्यालय कक्ष में बिहार माता - पिता व वरिष्ठ नागरिकों के भरण - पोषण व कल्याण अधिकरण की बैठक शनिवार को हुई। बैठक के दौरान अधिकरण ने महसूस किया कि अपेक्षित जागरुकता के आभाव में पीड़ित माता - पिता व वरिष्ठ नागरिक भरण - पोषण के मामले अधिकरण के समक्ष नहीं ला पा रहे हैं।
जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
इसे देखते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अधिकरण व परफेक्ट विज़न के संयुक्त तत्वावधान में माह में एक से दो बार प्रखंड स्तर पर जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसमें स्थानीय प्रतिनिधियों, निकायों, थानाध्यक्ष, सामाजिक भावना से अभिप्रेत लोगों को शामिल किया जायेगा। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों व माता-पिता के भरण-पोषण अधिकारों से संबंधित हैंडविल-ब्रोशर आदि वितरित किये जायेगें। साथ ही अधिकरण के कार्यों से लोगों को अवगत कराया जायेगा। अधिकरण ने इसके अलावा प्रत्येक प्रखंड परिसर में भरण - पोषण जागरुकता होर्डिंग लगाने का भी निर्णय लिया।
मामले की जानकारी
बहरहाल, बैठक में मैरवा धाम के प्रेमचन्द्र शर्मा ने बताया कि अधिकरण के आदेश के बाद छोटा पुत्र विनोद शर्मा दस हजार रुपये दे दिया है। प्रत्येक माह पांच हजार रुपये भरण - पोषण राशि देने को सहमत है। आवेदक ने अधिकरण से बड़े पुत्र से भी तय राशि दिलाने की गुहार लगाई। इस मामले में अधिकरण सदस्य मनोज मिश्र ने बड़े पुत्र बंटी शर्मा से दूरभाष पर बात की। उन्होंने 12 जून तक़ तय राशि अपने पिता के बैंक खाते में जमा कर अधिकरण को सूचित करने का आश्वासन दिया। बैठक में सदर एसडीओ सह अधिकरण के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, सदस्य अनुराधा गुप्ता, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सहायक शर्मा राम आदि उपस्थित थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


