बड़हरिया में पंचायत सचिवों की हड़ताल से बड़हरिया में विकास कार्य ठप

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर बड़हरिया प्रखंड के सभी पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे विकास कार्यों में रुकावट आई है और ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी सेवाएं जैसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र भी प्रभावित हुए हैं।

बड़हरिया में पंचायत सचिवों की हड़ताल से बड़हरिया में विकास कार्य ठप

(बड़हरिया से नेयाज अहमद)। बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर बड़हरिया प्रखंड के सभी पंचायत सचिव बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे पंचायतों में विकास कार्य पूरी तरह बाधित हो गया है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से काम के लिए आने वाले लोगों को तेज धूप में बिना काम कराए लौटना पड़ रहा है। औराई पंचायत में कार्यरत पंचायत सचिव सह संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि 15 मई 2025 को पंचायत राज विभाग और संघ के बीच वार्ता में तीन महीने के भीतर मांगें पूरी करने का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसी के विरोध में सभी पंचायत सचिव हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण नाली-गली निर्माण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और कबीर अंत्येष्टि योजना जैसी सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। ग्रामीण बुलेट अली, दीपक कुमार, बंटी बाबू, राजू चौधरी और अवधेश शर्मा ने बताया कि काम के लिए प्रखंड पहुंचे थे, लेकिन कार्य बाधित होने से वापस लौटना पड़ा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।