कब्रिस्तानों की घेराबंदी की उठाई मांग
Apr 08, 2026 02:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
सीवान में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गुलाम रसूल बलियावी से अब्दुल करीम रिजवी और बाबू दिन आजाद ने कब्रिस्तानों की लंबित घेराबंदी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई कब्रिस्तानों की घेराबंदी वर्षों से लंबित है, जिससे अतिक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। बलियावी ने निरीक्षण और घेराबंदी पूरी कराने का आश्वासन दिया।

सीवान। बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गुलाम रसूल बलियावी से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल करीम रिजवी व पूर्व प्रमुख बाबू दिन आजाद ने मुलाकात कर सीवान के चिन्हित कब्रिस्तानों की लंबित घेराबंदी का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर कहा कि वर्षों से कई कब्रिस्तानों की घेराबंदी लंबित है, जिससे अतिक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। इस पर बलियावी ने कहा कि बिहार के 38 जिलों में जहां-जहां घेराबंदी अधूरी है, उसका निरीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस वर्ष लंबित कब्रिस्तानों की घेराबंदी पूरी कराने का प्रयास होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


