दूसरे दिन 2160 परीक्षार्थी फोकानिया-मौलवी परीक्षा में हुए शामिल
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।प्राकृतिक खेती से अनाज की बाजार में बनेगी अलग पहचानप्राकृतिक खेती से अनाज की बाजार में बनेगी अलग पहचानप्राकृतिक खेती से अनाज की बाजार में बनेगी अलग पहचान

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के चार परीक्षा केन्द्रों पर बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में फोकानिया व मौलवी की परीक्षा दूसरे दिन मंगलवार को संपन्न हो गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8.45 बजे से पूर्वाह्न 12 बजे तक चली, जबकि दूसरी पाली अपराह्न 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न हुई. पहली पाली में अरबी विषय की परीक्षा हुई। शहर के इस्लामिया हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर आंवटित 586 परीक्षार्थी में 578 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। किसी केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी के निष्कासन की कोई सूचना नहीं मिली।
आर्य कन्या हाई स्कूल सीवान में 188 परीक्षार्थियों में 178 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। डीएवी हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज केन्द्र पर 1146 परीक्षार्थी में 1108 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। दाउद मेमोरियल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल केन्द्र पर 320 परीक्षार्थियों में से 296 परीक्षार्थी उपस्थित व 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इस प्रकार पहली पाली में 2240 परीक्षार्थी आवंटित थे। इनमें से 2160 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 80 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इधर, मौलवी व फोकानिया परीक्षा के दूसरे दिन भी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सुरक्षा से लेकर विधि-व्यवस्था तक के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई. उड़नदस्ता दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा संचालन व विधि-व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे। डीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर मौलवी व फोकानिया की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई है. कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था या कदाचार की सूचना नहीं मिली है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



