मरीजों को लंबी कतार में खड़े होने से मिली राहत : मंगल पांडेय
सीवान में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) आधारित सेवा के माध्यम से बिहार ओपीडी पंजीकरण में पहले स्थान पर है। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल सुविधा का लाभ अब तक पांच करोड़ से अधिक मरीजों को मिला है।

सीवान, कार्यालय संवाददाता। सूबे के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री व सीवान सदर के विधायक मंगल पांडेय ने विधानसभा क्षेत्र के अमलोरी, सरसर, हसनपुरवा और खालिसपुर में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कहा कि जनता के कीमती मत के कारण ही वे विधानसभा तक पहुंचे और आज सीवान का बेटा मंत्री परिषद में मंत्री के रूप में सेवा कर रहा है। मंत्री ने कहा कि सीवान सहित पूरे बिहार की सेवा वे पहले से करते आ रहे हैं और आगे भी पूरी निष्ठा से करते रहेंगे। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) आधारित स्कैन एवं शेयर सेवा के माध्यम से ओपीडी पंजीकरण में बिहार पूरे देश में पहले स्थान पर है।
इस डिजिटल सुविधा का लाभ अब तक पांच करोड़ से अधिक मरीजों को मिल चुका है। उन्होंने बताया कि आभा आधारित स्कैन एवं शेयर सेवा से अब तक पांच करोड़ से अधिक टोकन बनाए जा चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, सुलभता और तेजी आई है। यह पहल बिहार सरकार के उस संकल्प को दर्शाती है, जिसके तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को हर नागरिक तक पहुंचाना लक्ष्य है। है। क्यूआर कोड स्कैन करते ही टोकन नंबर मिल जाता है और उसी के आधार पर पंजीकरण प्रक्रिया सरलता से पूरी हो जाती है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नंद प्रसाद चौहान, जदयू के जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, अभिमन्यु सिंह, मुकेश कुमार बंटी, संजय पांडेय, देवेंद्र गुप्ता, प्रेम माझी, धर्मनाथ तिवारी, शैलेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, इंदु देवी, सुशीला देवी, शैलेश सिंह, कृष्ण सिंह, संतु सिंह, पारस सिंह, भरत सिंह, पुनीत भारद्वाज, जितेंद्र सिंह, मदन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, हीरालाल राम, जगनारायण सिंह, अवधेश सिंह, नंदलाल शाह, अभिजीत सिंह, रमाशंकर सिंह, हरेंद्र सिंह, चंदन सिंह, नीरज पटेल, मोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




