Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsBihar Deputy CM Urges Support for Nitish Kumar and Modi Promises 1 Crore Jobs
 सरकार बनने पर एक करोड़ युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी: सम्राट

सरकार बनने पर एक करोड़ युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी: सम्राट

संक्षेप: बड़हरिया में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार और मोदी का हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में विकास किया है और 1 करोड़ लोगों को नौकरियां दी जाएंगी। राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में सिर्फ अपराध था, जबकि अब कानून का राज है।

Tue, 4 Nov 2025 02:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

बड़हरिया, एक संवाददाता। सूबे के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार और मोदी के हाथों को मजबूत करें। सरकार बनने पर एक करोड़ लोगों को नौकरियां दी जाएंगी। देश और प्रदेश में नीतीश और मोदी सरकार ने बिहार का विकास किया है। इससे बिहार बदला है। राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके सरकार में बिहार में केवल अपराध ही अपराध था, लेकिन एनडीए के सरकार बनने पर प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ। लालू ने 15 वर्षों में महज 94 हजार नौकरियां दीं। वहीं, नीतीश कुमार ने साढ़े अठारह लाख लोगों को नौकरी दी। वे सोमवार को प्रखंड के महमूदपुर में आयोजित एक सभा में एनडीए प्रत्याशी इंद्रदेव सिंह पटेल के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने बिहार का बदलाव किया है। आज एक करोड़ 40 लाख महिलाएं जीविका समूह से जुटी हैं। जीविका के खाते में जो 10 हजार रुपये भेजा गया है, वह सरकार वापस नहीं लेगी। किसी के बहकावे में नहीं आने की जरूरत है। प्रदेश में बच्चियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रोत्साहन राशि से लेकर साइकिल योजना चलाई जा रही है। जिससे बच्चियां निर्भीक होकर पढ़ाई कर रही है और आगे बढ़ी है। 2005 के बाद नीतीश सरकार ने घर घर बिजली पहुंचाया, महिलाओं को आरक्षण दिया, पंचायती चुनाव में महिलाओं को आरक्षण के अलावा बिहार को विकसित बनाने और सींचने का काम किया है। राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के सड़क बदहाल थी, लेकिन एनडीए सरकार ने बिहार में सड़क का जाल बिछाया, जिससे राजधानीआने - जाने में कम समय लगता है। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह ने की, वहीं मंच संचालन लोजपा रा जिला अध्यक्ष महादेव पासवान ने किया। मौके पर एनडीए प्रत्याशी इंद्रदेव सिंह पटेल, सांसद विजय लक्ष्मी कुशवाहा,संगठन प्रभारी प्रमोद पटेल, लोजपा जिला अध्यक्ष महादेव पासवान, भाजपा अतिपिछड़ा मंच के जिला अध्यक्ष सुनील चंद्रवंशी,निकेश चंद्र तिवारी, रामबालक सिंह, नागेंद्र सिंह पटेल, मुर्तुजा अली पैगाम, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, मुर्तुजा अली कैसर, संगीता पटेल, राजीव रंजन पटेल, बाल्मीकि प्रसाद अश्विनी, संजय राम, सतेंद्र सिंह, माधव सिंह पटेल, डॉ सुजीत कुमार सिंह राजू, अमीरउल्लाह सैफी, ई अमृत राज सहित तमाम एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे।