Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsBihar Assembly Elections Voter Enthusiasm and Peaceful Polling in Hasanpura
शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने से वोटरों में खुशी

शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने से वोटरों में खुशी

संक्षेप:

हसनपुरा, एक संवाददाता। जिस तरह प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बिहार विधान सभा का चुनाव प्रखंड स्तर पर शांतिपूर्ण संपन्न करवाया। उसके बाद लोग एक दूसरे हसनपुरा, एक संवाददाता। जिस तरह प्रशासनिक अधिकारियों...

Mon, 10 Nov 2025 11:38 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

हसनपुरा, एक संवाददाता। जिस तरह प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बिहार विधान सभा का चुनाव प्रखंड स्तर पर शांतिपूर्ण संपन्न करवाया। उसके बाद लोग एक दूसरे को मोबाइल से परिणाम की जानकारी लेते रहें। वहीं अपने चहेते प्रत्याशी के पक्ष में अपने दिए कीमती मत के आंकड़े लगाते रहे। हालांकि, इस बार के चुनाव में मतदाताओं में काफी उत्साह था। मतदान शुरू होते ही वोटरों द्वारा मत डालने की प्रक्रिया काफी अच्छा रहा। वहीं 108 रघुनाथपुर विधानसभा व 109 दारौंदा विधानसभा क्षेत्र में युवा मतदाओं में काफी उत्साह देखा गया था। इस बार का चुनाव काफी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने से मतदाताओं में काफी खुशी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके लिए लोगों ने प्रशासन को धन्यवाद दिया है। वहीं मतदान के बाद दोनों विधानसभा के प्रत्याशियों ने अपने अपने पक्ष में पड़े मत के आंकड़े लेने में जुट गए। जो कि देर रात तक हर बूथों पर बने पोलिंग एजेंटों से अपने पक्ष में पड़े मतों की जानकारी लेने में थे। वहीं लोगो ने माना की ये लोकतंत्र का महापर्व है, जनता जिसको जीत दिलाए। उनके द्वारा दिए गए मतों को ईवीएम में कैद किया जा चुका है। आगामी 14 नवंबर को होने वाले मतों की गणना के बाद ही सारे कयास पर मुहर लग जाएगी। लोगों का कहना है कि जो भी प्रत्याशी जीते बशर्ते क्षेत्र का विकास हो।