Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsBihar Assembly Elections Security and Logistics Prepared for 136 Polling Booths
हसनपुरा के 136 बूथों पर कड़ी चौकसी के बीच होगा मतदान

हसनपुरा के 136 बूथों पर कड़ी चौकसी के बीच होगा मतदान

संक्षेप: हसनपुरा में 6 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 136 बूथों पर मतदान होगा। सुरक्षा के लिए पांच कंपनियों की फोर्स तैनात की गई है। मतदान के दिन सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी हो सके। स्थानीय अधिकारी और पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल हैं।

Wed, 5 Nov 2025 12:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

हसनपुरा, एक संवाददाता।प्रखंड व नगर पंचायत के सभी 136 बूथों पर 6 नवंबर को बिहार विधान सभा का चुनाव होना है। जिसकी सुरक्षा को ले एमएच नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांच कंपनियां फोर्स की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्थानीय पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच इंतजाम के साथ मतदान होना सुनिश्चित है। पांच कंपनियां फोर्स में एक कंपनी मध्य विद्यालय धनवती में, एक कंपनी चन्द्र वदन हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में, एक कंपनी गांधी स्मारक हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में, एक कंपनी मध्य विद्यालय तेलकथू में तथा एक कंपनी फोर्स मध्य विद्यालय रजनपुरा में ठहराव हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं क्षेत्र में होने वाले चुनाव को ले फोर्स व कर्मियों के लिए ले जाने वाले वाहनों की व्यवस्था की गई है। जो कि आज बुधवार को प्रखंड अंतर्गत 108 रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के 50 बूथों के लिए 32 वाहन, 109 दारौंदा विधानसभा के 86 बूथों के लिए 55 वाहनों से बूथ केंद्रों पर पार्टियों को ले जाया जाना है। इसके अलावा 14 पंचायतों के 14 सेक्टर पदाधिकारियों के अलावा वरीय पदाधिकारी वाहनों से क्षेत्र के हर बूथ की जानकारी ले कर मुआयना करेंगे। वहीं सभी बूथों को मतदान के दिन वेबकास्टिंग किया जायेगा। ताकि पूरी तरह से निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से मतदान सम्पन्न हो सके। वहीं इस कार्य को पूरा करने में बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह, सीओ उदयन सिंह, थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा हर बिंदुओं पर नजर रखे हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने में तत्पर दिख रहे हैं।