
चुनावी कार्य में प्रयुक्त वाहनों की उपलब्धता, ट्रैकिंग व अधिग्रहण ससमय करें पूरा : डीएम
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।क से बढ़कर एक पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। नवगठित नगर पंचायत समेंत सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों तक में पूजा की धूम है। पूजा समिति अपने-अपने स्तर से पंडाल और मूर्ति का...
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। आयोग की तरह से अभी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तिथि की घोषणा होनी अभी बाकी है, लेकिन प्रशासनिक महकमे में तैयारी का दायरा बढ़ाते हुए सभी प्रकार की गतिविधियों की तैयारी तेज कर दी गई है। इसी के तहत कलेक्ट्रेट के सभागार में बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सोमवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से वाहन कोषांग, विधि-व्यवस्था कोषांग, आदर्श आचार संहिता, वज्रगृह सह मतगणना, स्वीप, प्रेषक व कार्मिक कोषांग की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई। डीएम ने वाहन कोषांग के समीक्षा के दौरान निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त होने वाले वाहनों की उपलब्धता,अधिग्रहण व ट्रैकिंग की व्यवस्था की सभी तैयारी ससमय पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सभी वाहनों का पूर्व सर्वेक्षण कर उनकी स्थिति का आकलन विधानसभा वार किया जाए। साथ ही आवश्यकता अनुरूप अतिरिक्त वाहनों की पहचान कर ससमय अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाए। डीएम ने सभी कोषांगों के वरीय अधिकारियों व नोडल पदाधिकारी को कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण, दायित्वपूर्ण व संवेदनशील प्रकृति का है, इसलिए सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता, तत्परता व पूर्ण निष्ठा के साथ सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन हो, यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में एडीएम प्रमोद कुमार राम, डीडीसी मुकेश कुमार, अपर समाहर्त्ता लोक शिकायत निवारण इश्ताक अली अंसारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सोहैल अहमद, डीपीआरओ कन्हैया कुमार समेत सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी, अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। सूची को अद्यतन करने व फ्लैग मार्च करने पर जोर विधि व्यवस्था कोषांग के समीक्षा के दौरान शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की विस्तार से समीक्षा की गई। जिले में चिन्हित संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की सूची को अद्यतन करने व फ्लैग मार्च करने पर जोर दिया गया। आदर्श आचार संहिता कोषांग के समीक्षा के दौरान कहा कि आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने राजनीतिक दलों व अभ्यर्थियों द्वारा किए जाने वाले प्रचार-प्रसार, सार्वजनिक स्थानों के उपयोग व सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिए टीमों को अलर्ट मोड में रहने को कहा। बज्रगृह सह मतगणना कोषांग के समीक्षा करते हुए कहा कि बज्रगृह की सुरक्षा, सीसीटीवी कवरेज, डबल लॉक व्यवस्था, 24 घंटे निगरानी, मतगणना स्थल की संरचना, विधि व्यवस्था, कर्मचारियों की तैनाती व गणना प्रशिक्षण की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


