
सीवान के आठों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान में पुरुष से आगे निकलीं महिलाएं
अनीष पुरुषार्थी अनीष पुरुषार्थी सीवान। जिले के 105 सीवान विधानसभा क्षेत्र समेत सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान गुरुवार को समाप्त हो गया। शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के...
अनीष पुरुषार्थी सीवान। जिले के 105 सीवान विधानसभा क्षेत्र समेत सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान गुरुवार को समाप्त हो गया। शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण जिले में पूरा कर लिया गया। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने से एक तरफ जहां जिला प्रशासन ने चैन की सांस ली, वहीं मतदान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं होने से आम मतदाता भी सुकुन महसूस किए। जिले में पहले चरण के मतदान में कुल 60.73 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो कि 2020 में सीवान में हुए विधानसभा चुनाव से 7.09 प्रतिशत अधिक है।

वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में 53.64 प्रतिशत मतदान हुआ था। बहरहाल, जिले के आठ विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को 60.73 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस दौरान न सिर्फ मतदान का प्रतिशत बढ़ा है, बल्कि महिला मतदाताओं के वोट प्रतिशत में भी इजाफा हुआ है। मतदान के दौरान बूथों पर गुरुवार को महिला मतदाताओं की लगी लंबी कतार इसकी ओर इशारा भी कर रही थी। यही कारण रहा कि इस बार महिला मतदाताओं के मतदान का आंकड़ा पुरुष मतदाताओं की तुलना में अधिक है। 67.85 प्रतिशत महिला व 54.06 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। जहां महिला-पुरुष मतदाताओं के बीच वोट प्रतिशत का अंतर 13.79 प्रतिशत रहा है। 105 सीवान सदर विधानसभा सीट पर एनडीए गठबंधन से सूबे के स्वास्थ्य सह विधि मंत्री मंगल पांडेय व इंडिया गठबंधन से बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के बीच आमने-सामने होने से सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली इस सीट पर मतदान का प्रतिशत 59.70 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं, 111 गोरेयाकोठी विधानसभा सीट पर जहां सबसे अधिक 64.06 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं, सबसे कम मतदान का प्रतिशत 107 दरौली सु. विधानसभा में 57 प्रतिशत दर्ज किया गया। इधर, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के तहत सीवान जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस क्रम में 105 सीवान सदर विधानसभा में 59.70 प्रतिशत, 106 जीरादेई विधानसभा में 57.17, 107-दरौली सु. में 57, 108 रघुनाथपुर विधानभा में 61.45, 109 दरौंदा में 58.90, 110 बड़हरिया में 63.56, 111-गोरेयाकोठी में 64.06 जबकि 112 महाराजगंज विधानसभा में 61.99 प्रतिशत मतदान हुआ है। सीवान जिले का मतदान का औसत प्रतिशत 60.54 है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




