Siwan News चकरी चांदपुर नहर पर दुर्घटना में दो सगी बहनें सहित तीन घायल
हिन्दुस्तान, सीवान
Siwan News सिसवन के चकरी चांदपुर नहर पर बाइक के गिरने से दो बहने और एक युवक घायल हुआ है। युवक का नाम राजू कुमार है, जबकि युवतियां नंदनी और प्रिया हैं। वे रिश्तेदार के साथ कहीं जा रहे थे। घायलों का इलाज सिसवन के अस्पताल में किया गया, और राजू एवं प्रिया को सीवान रेफर किया गया।

Siwan News सिसवन। थाना क्षेत्र के चकरी चांदपुर नहर पर बाइक से गिरकर दो सगी बहने व एक युवक घायल हो गई। घायल युवक रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी सत्य नारायण गोड़ का पुत्र राजू कुमार है जबकि युवती थाना क्षेत्र के पडरी गांव निवासी मदन साह की पुत्री नंदनी कुमारी व प्रिया कुमारी है। दोनों अपने रिश्तेदार के साथ कहीं जा रही थी तभी दुर्घटना के शिकार हो गई। घायलो का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराने के बाद राजू व प्रिया को बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर किया गया।
ये भी पढ़ें:Siwan News बाइक से गिरकर दो युवक घायल


