ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानलुटेरी दुल्हन को ढूढ़ते सीवान पहुंची भोजपुर पुलिस

लुटेरी दुल्हन को ढूढ़ते सीवान पहुंची भोजपुर पुलिस

पेज तीन के लिएपेज तीन के लिए अनुसंधान आभूषण व कीमती सामान लेकर फरार हो गयी है प्रेमी के साथ रहने के लिए जेवर लेकर चंपत हो गई सीवान। निज प्रतिनिधि शहर के सराय ओपी क्षेत्र के पपउर गांव की लुटेरी...

लुटेरी दुल्हन को ढूढ़ते सीवान पहुंची भोजपुर पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,सीवानThu, 02 Jul 2020 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के सराय ओपी क्षेत्र के पपउर गांव की लुटेरी दुल्हन को ढूढ़ते हुए भोजपुर पुलिस गुरुवार को सीवान पहुंची। यहां पहुंच उससे संबंधित जानकारियां जुटाई। हालांकि सीवान पुलिस के अनुसार लुटेरी दुल्हन अब इस दुनिया में नहीं है। बावजूद सच्चाई जानने के लिए भोजपुर पुलिस ने मृत्यु रिपोर्ट की समीक्षा की। पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों पपउर निवासी अर्जुन भारती की पुत्री रूचि की भोजपुर जिले के आरा शहर के कतिरा निवासी विजय भारती से शादी हुई थी। लेकिन उसने साजिश के तहत शादी रचाई थी, इसकी जानकारी ससुरालवालों ने तब हुई जब वह ससुराल से लाखों रुपए के आभूषण व कीमती सामान लेकर फरार हो गयी। इस मामले में ससुरालवालों ने आरा के नवादा थाने में दुल्हन के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई। नवादा थाने की पुलिस ने अनुसंधान में पाया कि दुल्हन रूचि ससुराल से अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए जेवर लेकर चंपत हो गई। हालांकि पुलिस सूत्रों की मानें तो रूचि के कई पुरुष मित्र थे। इन्हीं में एक के जेल जाने के बाद वह अपने दूसरे पुरुष मित्र के साथ कर्नाटक के बंगलुरु रहने लगी थी। कुछ माह पूर्व एक दिन अचानक कर्नाटक पुलिस ने स्थानीय पुलिस को उसकी मौत की खबर दी। भोजपुर के नवादा थाने की महिला दरोगा माधुरी सच्चाई जानने गुरुवार को सीवान पहुंची। भोजपुर पुलिस के सूत्रों ने बताया कि मौत की जांच चल रही है। सराय पुलिस से जानकारी हासिल करने के बाद कर्नाटक पुलिस से संपर्क साधने के बाद ही मौत की सच्चाई का पता चलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें