Bhagavad Gita Knowledge Yajna Organized in Siwan with Swami Pragyanand Maharaj भागवत कथा ही है साक्षात कृष्ण : प्रज्ञानंद, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsBhagavad Gita Knowledge Yajna Organized in Siwan with Swami Pragyanand Maharaj

भागवत कथा ही है साक्षात कृष्ण : प्रज्ञानंद

सीवान के श्री साइ हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में भगवद गीता ज्ञान यज्ञ को लेकर बैठक आयोजित की गई। डॉ. रामेश्वर कुमार की अध्यक्षता में कथा स्थल और पंडाल पर चर्चा हुई। 6 से 14 जनवरी तक महादेवा स्थित वीएम...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानFri, 27 Dec 2024 03:19 PM
share Share
Follow Us on
 भागवत कथा ही है साक्षात कृष्ण : प्रज्ञानंद

सीवान, एक संवाददाता। शहर के गौशाला स्थित श्री साइ हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में श्रीमद् भगवद गीता ज्ञान यज्ञ को लेकर आयोजन समिति की बैठक हुई। आयोजन भगवान श्रीकृष्ण योगपीठ सीवान द्वारा किया जा रहा है। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर कुमार ने की। इसमें कथा स्थल, पंडाल सहित अनेक विषयों पर विचार विमर्श किया गया। वहीं कथा समिति के सदस्यों को जिम्मेवारियां सौंपी गईं। बताया गया कि कथावाचक के रूप में स्वामी प्रज्ञानंद महाराज भाग लेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि शहर के लिए बड़े ही गौरव व हर्ष का विषय है कि महादेवा स्थित वीएम उच्च विद्यालय के समीप 6 से लेकर 14 जनवरी तक विशाल भगवद कथा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छह जनवरी को सुबह नौ बजे कलश यात्रा आरंभ होगी जो पूरे शहर का भ्रमण कर कथा स्थल पहुंचेगी। इसके बाद 7 जनवरी से कथा शुरू होगी। स्वामी प्रज्ञानंद महाराज ने कहा कि भगवद कथा ही साक्षात कृष्ण है और जो कृष्ण है, वही साक्षात भगवद है। कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। कहा कि गीता को आत्मसात करने से ही भारतीय संस्कृति की रक्षा हो सकती है। भगवान को कहीं खोजने की जरूरत नहीं, वह हम सबके हृदय में मौजूद हैं। अगर जरूरत है तो सिर्फ महसूस करने की। मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद राजन साह, मनोज पांडेय, अरविंद पाठक,अधिवक्ता राम एकबाल गुप्ता, विपिन बिहारी राय, डॉ यादवेंद्र थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।