Siwan News जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता में धर्मेंद्र ने हासिल किया दूसरा स्थान

हिन्दुस्तान, सीवान
share

Siwan News आंदर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, बंगरा उज्जैन के 12वीं विज्ञान के छात्र धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 18 प्रखंडों और चार निजी इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर धर्मेंद्र का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार पांडेय ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।

Siwan News  जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता में धर्मेंद्र ने हासिल किया दूसरा स्थान

Siwan News आंदर। उत्क्रमित उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, बंगरा उज्जैन के लिए गुरुवार का दिन गर्व और खुशी का रहा। समग्र शिक्षा सभागार में आयोजित जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय के वर्ग 12वीं विज्ञान के छात्र धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर धर्मेंद्र का चयन राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 18 प्रखंडों के साथ चार निजी इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि धर्मेंद्र की सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता में धर्मेंद्र ने हासिल किया दूसरा स्थान