Siwan News भूमि विवाद में फायरिंग के बाद चाकूबाजी, युवक घायल
Siwan News बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग पर जमुनागढ़ में करीब 35 कट्ठा जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। फायरिंग और चाकूबाजी में जामिद अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन बाइकें जला दी गईं। पुलिस ने जुल्फेखार अहमद उर्फ मिट्ठू बाबू को गिरफ्तार किया है। दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Siwan News
बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग पर जमुनागढ़ स्थित टीवीएस एजेंसी के समीप बुधवार की शाम जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान फायरिंग के बाद चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के करबला हरदिया टोला निवासी इफ्तेखार अहमद के 22 वर्षीय पुत्र जामिद अहमद है। वहीं, एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष की तीन बाइकों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गयी। घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि बताया गया कि पूर्व जिला परिषद सदस्य जुल्फेखार अहमद उर्फ मिट्ठू बाबू व इनके सगे भाई इफ्तेखार अहमद समेत अन्य भाइयों के बीच करीब 35 कट्ठा जमीन के बंटवारे को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह भी इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मारपीट हुई। शाम में मामला फिर बढ़ गया और हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इस घटना में जामिद अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन इसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी लेकर पहुंचे, यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल का बयान और पुलिस की कार्रवाई
घायल का सदर अस्पताल में लिया गया फर्द बयान मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायल का फर्द बयान लिया। इसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इधर स्थानीय थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के जुल्फेखार अहमद उर्फ मिट्ठू बाबू को गिरफ्तार कर लिया। इसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप एक पक्ष के इफ्तेखार अहमद ने पुलिस पर इस मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि विवादित जमीन पर धारा 144 लागू थी। इसके बावजूद वहां काम कराया गया। आरोप लगाया कि बुधवार सुबह विवाद की सूचना देने के बाद भी समय रहते पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गयी। पीड़ित पक्ष के लोगों का कहना है कि वे शिकायत लेकर थाने पहुंचे और करीब तीन घंटे तक पुलिस से मिलने का इंतजार करते रहे। यदि समय पर पुलिस कार्रवाई करती तो घटना को रोका जा सकता था। हालांकि, पुलिस इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
दोनों पक्षों की प्राथमिकी और जांच
दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी पुलिस की मानें तो जमुनागढ़ में हुई फायरिंग और चाकूबाजी के मामले में दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है। घायल जामिद अहमद ने जुल्फेखार अहमद उर्फ मिट्ठू बाबू समेत पांच लोगों को नामजद किया है। इस आवेदन के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिट्ठू बाबू को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरे पक्ष के जुल्फेखार अहमद उर्फ मिट्ठू बाबू ने इफ्तेखार अहमद समेत आठ लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

