Siwan News दुर्गा पूजा पंडालों में सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र लगाना अनिवार्य
Siwan News बड़हरिया थाना परिसर में दुर्गा पूजा और दशहरा शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। बीडीओ संदीप कुमार और अपर थानाध्यक्ष कुंदन तिवारी ने अध्यक्षता की। पूजा समितियों को पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र, पार्किंग और ध्वनि सीमा के पालन के निर्देश दिए गए। स्थानीय लोगों ने जर्जर बिजली तार, बाजार के जाम और ऑटो परिचालन का मुद्दा उठाया।

दुर्गा पूजा और दशहरा के लिए सुरक्षा निर्देश
Siwan News
बड़हरिया, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को बड़हरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ संदीप कुमार और अपर थानाध्यक्ष कुंदन तिवारी ने की। इसमें पूजा समितियों और लाइसेंसधारकों को सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश बैठक में इंस्पेक्टर मिहिर कुमार सहित अधिकारियों ने पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र रखने पर जोर दिया। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल में निर्धारित समय-सीमा का पालन करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति बनाए रखने और यातायात सुचारू रखने को भी कहा गया। अफवाहों से बचें, संदिग्ध गतिविधियों की दें सूचना अपर थानाध्यक्ष कुंदन तिवारी ने कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सभी पूजा समितियों और आम लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जर्जर बिजली तार और जाम का मुद्दा उठा बैठक में स्थानीय लोगों और पूजा समितियों के सदस्यों ने जर्जर बिजली तारों की समस्या उठाई। साथ ही बाजारों में लगने वाले जाम से निजात दिलाने और ऑटो के परिचालन को नियंत्रित करने की मांग की गई। अधिकारियों ने पर्व के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। बैठक में वाल्मीकि प्रसाद, अश्विनी, महताब खान, लक्की बाबू, रहीमुद्दीन खान, प्रेम प्रकाश सोनी, मनोज कुशवाहा, मुर्तजा अली पैगाम, वीरेंद्र साह, केशर श्रीवास्तव, गुड्डू सोनी, मुमताज अंसारी, दाऊद खान, राजू अली और राजकिशोर यादव सहित अन्य लाइसेंसधारक मौजूद थे।

