Siwan News थाना चौक पर दिखेगी कोलकाता के काली मंदिर की झलक, 1958 से हो रही दुर्गापूजा

हिन्दुस्तान, सीवान
share

Siwan News बड़हरिया नगर पंचायत के थाना चौक पर 1958 से आयोजित दुर्गापूजा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार पंडाल कोलकाता के काली मंदिर की तर्ज पर बनाया जा रहा है और मां दुर्गा की प्रतिमा 12 फीट से अधिक ऊंची होगी। दशमी पर खीर, पूड़ी और खिचड़ी का भंडारा होगा। पूजा से विसर्जन तक करीब सात लाख रुपये खर्च का अनुमान है। सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था भी की जाएगी।

Siwan News  थाना चौक पर दिखेगी कोलकाता के काली मंदिर की झलक, 1958 से हो रही दुर्गापूजा

Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। बड़हरिया नगर पंचायत समेत प्रखंड के विभिन्न इलाकों में दुर्गापूजा की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। पूजा समितियों की ओर से पंडाल निर्माण, प्रतिमा निर्माण और सजावट का काम तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत के थाना चौक स्थित दुर्गापूजा समिति इस बार श्रद्धालुओं को कोलकाता के प्रसिद्ध काली मंदिर की झलक दिखाएगी। पूजा समिति की ओर से कोलकाता के काली मंदिर की तर्ज पर भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल को अंतिम रूप देने के लिए कारीगर दिन-रात काम कर रहे हैं। थाना चौक की दुर्गापूजा की खासियत केवल भव्य पंडाल और आकर्षक प्रतिमा ही नहीं है, बल्कि यहां करीब सात दशक से चली आ रही परंपरा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों को आकर्षित करते हैं। वर्ष 1958 में शुरू हुई यह पूजा आज भी उसी उत्साह और सामुदायिक भागीदारी के साथ आयोजित की जा रही है। दशमी के दिन भव्य भंडारे में खीर, पूड़ी और खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया जाता है।

रोशनी, खर्च और सुरक्षा व्यवस्था

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦थाना चौक पर दुर्गापूजा की शुरुआत कब हुई थी?−
थाना चौक पर दुर्गापूजा की शुरुआत वर्ष 1958 में हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News थाना चौक पर दिखेगी कोलकाता के काली मंदिर की झलक, 1958 से हो रही दुर्गापूजा