बड़हरिया में बकरीद पर शांति भंग करने पर होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

बड़हरिया में बकरीद को लेकर थाना अध्यक्ष छोटन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। सभी धर्मों का सम्मान करने की अपील की गई और बकरीद प्रेमपूर्वक मनाने की बात कही गई। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

 बड़हरिया में बकरीद पर शांति भंग करने पर होगी कार्रवाई

बड़हरिया। थाना परिसर में बकरीद को लेकर थाना अध्यक्ष छोटन कुमार के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में थाना अध्यक्ष छोटन कुमार ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करनी चाहिए। बकरीद आपसी सौहार्द और प्रेम पूर्वक मनाने की अपील की गई। कहा कि प्रशासन की सहयोग करे। कोई भी समस्या हो उसके तुरंत सूचित करें। थाना अध्यक्ष ने सभी से समस्या को अवगत करने की अपील।

बैठक में चर्चा

वही बीडीओ संदीप कुमार ने कहा कि असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी। शांति भंग करने वालो को कठोर करवाई की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों से बचे और आपसी प्रेम के साथ बकरीद मनाएं। वही सीओ सरफराज अहमद ने कहा कि बकरीद 28 मई से लेकर 30 मई तक मनाया जाएगा। जिसको लेकर चौक चौराहे पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

नमाज और सुरक्षा उपाय

वही तीन दिन तक चलने वाले पर्व पर क्षेत्र में विशेष नजर रखी जायेगी। नमाज के दिन ईदगाहों पर मजिस्ट्रट के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बैठक में महताब खान और सबीर खान, दाऊद खान, भाजपा नेता डॉ अनिल गिरि ने बकरीद के नमाज के वाहन के रूट निर्धारण की जानकारी दी। क्षेत्र के समस्याओं को अवगत कराई। नमाज के समय में 7 बजे सुबह में ही निर्धारित किया गया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता दाऊद खान, इमरान अहमद, सरपंच हाजी नुरालम, डॉ अनिल गिरि, बीडीसी सदस्य जयराम कुमार, झगरू यादव, महताब खान, लक्की बाबू, डिप्टी चेयरमैन पति रहीमुद्दीन खान, सबीर खान, बिनोद कुशवाहा, पूर्व जीप सदस्य जुल्फेकार अहमद मिट्ठू बाबू, सरपंच चंदा राम, प्रेम प्रकाश, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा, मुखिया चंद्रमा राम, सरपंच नुरूल होदा, राजबलम पर्वत सहित अन्य थे

सामान्य प्रश्न

बकरीद कब मनाया जाएगा?
बकरीद 28 मई से लेकर 30 मई तक मनाया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।