बड़हरिया नगर पंचायत में नहीं लग सका स्ट्रीट लाइट
बड़हरिया नगर पंचायत के गठन के तीन साल बाद भी स्थानीय लोगों को स्ट्रीट लाइट, शौचालय और जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को सुबह अंधेरे में बसों का इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि बिजली चली जाती है तो पूरा क्षेत्र अंधेरे में बदल जाता है।

बड़हरिया। नगर पंचायत के गठन के बाद यह उम्मीद जागी थी कि नगर पंचायत का दशा बदल जाएगा वहीं नगर पंचायत से मिलने वाली सुविधाएं बहाल हो जाएगी। नगर पंचायत क्षेत्र दूधिया प्रकाश से चकाचक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नगर पंचायत के गठन के लगभग तीन वर्ष से अधिक हो चुका है लेकिन अनेकों समस्या से जूझ रहा है। जहा नगर पंचायत विकास का बाट जोह रहा है। जिसमें स्ट्रीट लाइट की समस्या हो या शौचालय या स्टैंड और जाम की समस्या विकास का बाट जोह रहा है। बतादें कि लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक नगर पंचायत में स्ट्रीट लाइट नहीं लग सका है।
सभी नगर के गठन के बाद स्ट्रीट लाइट लग गई, लेकिन बड़हरिया नगर पंचायत में लाइट नहीं लग पाया है। बतादें कि नगर पंचायत में थाना चौक, जामो चौक, सहित अन्य जगहों से राज्यभर जाने की बसे खुलती है। जो पटना गोरखपुर, बनारस, मोतिहारी बेतिया सहित अन्य जिला से होकर कई राज्यों में जाती है और बस को पकड़ने के लिए लगभग दर्जनों गांवों से यात्री आकर तीन बजे सुबह से अंधेरे में बसों का इंतजार करते है इतना ही नहीं मोबाइल का लाइट जलाकर बस को पकड़ते हैं। अगर चौक चौराहे पर स्ट्रीट लाइट लग जाता तो यात्री सहित अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों को दिक्कत नहीं होती।कमालुद्दीन अहमद, एकरामुल हक, तनवीर जकी सहित बाजार के तमाम लोगों का कहना है कि अगर किसी कारण वस बिजली चली जाती है तो बड़हरिया अंधेरे में तब्दील हो जाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


