सड़क और बिजली समस्या को लेकर डइाई आवाज
हसनपुरा की चेयरमैन बेबी गुप्ता ने सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को मांग पत्र सौंपकर सड़क निर्माण और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच, मुख्य सड़कों की स्थिति, और जर्जर ट्रांसफार्मरों की समस्या पर भी ध्यान देने की अपील की गई है।

हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत हसनपुरा की चेयरमैन बेबी गुप्ता ने जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) के अध्यक्ष सह सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को अलग-अलग मांग पत्र सौप कर विभिन्न मुद्दों की जांच की मांग उठाई है। नगर क्षेत्र की जर्जर सड़क निर्माण तथा बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
मांग पत्र में मुद्दे
चेयरमैन द्वारा दिए गए मांग पत्र में पुलिस से भू-माफियाओ से संबंधित थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की 15 दिनों के फुटेज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वहीं दूसरे पत्र में नगर पंचायत क्षेत्र की मुख्य सड़कों की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया गया है। पत्र में कहा गया है कि स्टेट हाईवे-89 से उसरी बुजुर्ग तक करीब 2100 मीटर सड़क निर्माण कार्य शिलान्यास के छह माह बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ है।
जर्जर सड़कों और बिजली की समस्या
इसके अलावा उसरी टारी मुख्य सड़क हामिद रजा खान के मार्केट से लालजी यादव के घर तक करीब 500 मीटर सड़क जर्जर होने से बरसात में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र में जर्जर बिजली तार और ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की समस्या भी उठाई गई है।
ट्रांसफार्मर की मांग
चेयरमैन ने वार्ड 8, 12, 6, 10, 2 और 5 में बार-बार फॉल्ट और तार टूटने की शिकायत करते हुए 100 केवीए की जगह 200 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने तथा पूरे नगर क्षेत्र के जर्जर तार बदलने की मांग की है। साथ ही चेयरमैन ने दिशा के अध्यक्ष से मामले में गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई और शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


