Siwan News एक साल बाद तीन सरकारी अस्पतालों में फिर शुरु होगी आयुष्मान योजना से इलाज

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News सीवान जिले के सदर ब्लॉक पीएचसी, सीएचसी नौतन और सीएचसी लकड़ीनबीगंज में एक साल से अधिक समय बाद आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज फिर शुरू हुआ है। पहले छह महीने में कोई मरीज उपचारित न होने के कारण अस्पताल सूची से हटाए गए थे। अब पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त कैशलेस इलाज मिलेगा। जिले में 22 सरकारी और 9 निजी अस्पताल योजना से जुड़े हैं।

Siwan News  एक साल बाद तीन सरकारी अस्पतालों में फिर शुरु होगी आयुष्मान योजना से इलाज

Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के तीन सरकारी अस्पतालों में एक साल से अधिक समय बाद आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज की सुविधा फिर से बहाल कर दी गई है। अब इन अस्पतालों में आयुष्मान योजना के पात्र लाभार्थी अपना इलाज करा सकेंगे। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत इलाज की सुविधा बंद रहने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिन अस्पतालों को दोबारा आयुष्मान भारत योजना की सूची में शामिल किया गया है, इनमें सदर ब्लॉक पीएचसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन व सीएचसी लकड़ीनबीगंज शामिल हैं।

इन अस्पतालों में पिछले एक वर्ष से अधिक समय से योजना के तहत मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा था। अब दोबारा सूचीबद्ध किए जाने के बाद यहां के पात्र मरीजों को योजना का लाभ मिल सकेगा। गौरतलब है कि इस योजना के तहत लाभार्थी को पांच लाख रुपये का सरकार की ओर से मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाती है। छह महीने के आंकड़ों के आधार पर हटाए गए थे अस्पताल जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष नवंबर में इन तीनों अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों का इलाज करने वाले सूचीबद्ध अस्पतालों की सूची से हटा दिया गया था। सूची से हटाने से पहले संबंधित अस्पतालों में पिछले छह महीने के इलाज के आंकड़ों की समीक्षा की गई थी। इस दौरान पाया गया था कि इन अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत एक भी मरीज का इलाज नहीं किया गया था। इसके बाद इन्हें सूची से बाहर कर दिया गया था। सरकारी अस्पतालों में योजना की सुविधा बंद रहने से स्थानीय लाभार्थियों को इसका सीधा फायदा नहीं मिल पा रहा था। अब इन अस्पतालों को फिर से सूची में शामिल किए जाने से मरीजों को अपने क्षेत्र में ही इलाज की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि, योजना के तहत इलाज का लाभ लेने के लिए मरीजों को पात्रता संबंधी शर्तों का पालन करना होगा। 22 सरकारी व 9 निजी अस्पतालों में है इलाज की सुविधा बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को जिले में 22 सरकारी व 9 निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा है। निजी अस्पतालों में इस्मत ईएनटी केयर, रंजन चिकित्सालय, शिवा आई हॉस्पिटल, श्री साईं एंड ट्रामा सेंटर, सना चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, लहान आई अस्पताल, आस्था अस्पताल, शिव सेवा क्लिनीक व ममता मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। जिले में आयुष्मान भारत योजना से जुड़े कुल लाभार्थियों की संख्या करीब 25 लाख है और इनमें से अबतक करीब 14 लाख 40 हजार लाभार्थियों का ई-गोल्डेन कार्ड बनाया जा चुका है। क्या कहते हैं डीपीसी आयुष्मान भारत योजना के डीपीसी राजकिशोर ने बताया कि सदर ब्लॉक पीएचसी, सीएचसी नौतन और सीएचसी लकड़ीनबीगंज को एक बार फिर आयुष्मान भारत योजना की सूची में शामिल कर लिया गया है। अब इन अस्पतालों में योजना के पात्र लाभार्थी इलाज करा सकेंगे। बताया कि इन अस्पतालों में एक वर्ष से भी अधिक समय से योजना के तहत इलाज की सुविधा बंद थी। दोबारा सूची में शामिल होने से अब लाभार्थियों को इसका फायदा मिल सकेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦किन तीन अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज की सुविधा फिर से शुरू हुई है?−
सदर ब्लॉक पीएचसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन और सीएचसी लकड़ीनबीगंज में इलाज की सुविधा फिर से शुरू हुई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News एक साल बाद तीन सरकारी अस्पतालों में फिर शुरु होगी आयुष्मान योजना से इलाज