Siwan News जीवनशैली में बदलाव और योग के समन्वय से स्वस्थ रहना आसान
Siwan News डॉ. केडी रंजन का कहना है कि आयुर्वेदिक चिकित्सा और योग से हार्ट की धमनियों में ब्लॉकेज को रिवर्स किया जा सकता है। उनकी टीम ने आधा दर्जन मरीजों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए हैं। हर रविवार सीवान नीमा की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाता है।

Siwan News सीवान। शहर के मालवीय नगर निवासी और आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. केडी रंजन का कहना है कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति, जीवनशैली में बदलाव और योग के समन्वय से हार्ट की धमनियों में होने वाले ब्लॉकेज को रिवर्स करने की दिशा में सफलता हासिल किया जा सकता है। उनका कहना है कि उनकी टीम अब तक आधा दर्जन मरीजों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर चुकी है। डॉ. रंजन ने बताया कि यह काय आचार्य चरक और वाग्भट्ट के आयुर्वेदिक सिद्धांतों, चिकित्सकीय प्रमाणों तथा लंबे समय तक किए गए अध्ययन और परीक्षण के आधार पर विकसित किया गया है।
उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा
उन्होंने कहा कि केवल दवा ही नहीं, बल्कि रोगी की जीवनशैली में व्यापक परिवर्तन भी इस उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें मोटे अनाज का नियमित सेवन, योग, प्राणायाम और अष्टांग हृदय में वर्णित दिनचर्या का पालन शामिल किया जाता है।डॉ. रंजन ने बताया कि सीवान नीमा की ओर से प्रत्येक रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाता है। इन शिविरों में हृदय रोगों की जांच, परामर्श और आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध कराया जाता है।
मेटाबॉलिक डिसऑर्डर का प्रबंधन
उन्होंने दावा किया कि हार्ट ब्लॉकेज के अलावा मेटाबॉलिक डिसऑर्डर से जुड़ी समस्याएं जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, थायराइड और मोटापे के प्रबंधन एवं सुधार की दिशा में भी उनकी टीम कार्य कर रही है। ।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


