ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानयुवक की हत्या के विरोध में आगजनी, मारपीट के बाद पसरा सन्नाटा

युवक की हत्या के विरोध में आगजनी, मारपीट के बाद पसरा सन्नाटा

महाराजगंज, एक संवाददातावक गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आक्रोशित भीड़ ने कुछ घरों में आग लगा दी। इधर घटना के...

युवक की हत्या के विरोध में आगजनी, मारपीट के बाद पसरा सन्नाटा
हिन्दुस्तान टीम,सीवानSun, 22 May 2022 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराजगंज, एक संवाददाता

थाना क्षेत्र के बलंऊ पंचायत के लेरुआ गांव के चिमनी के समीप शुक्रवार की रात 9:00 बजे लूट का विरोध करने पर हथियार से लैश लुटेरों ने एक बाइक पर सवार दो युवक को गोली मार दी, जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आक्रोशित भीड़ ने कुछ घरों में आग लगा दी। इधर घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में तीन महिलाएं बुरी तरह से झुलस गई। लोगों की आक्रोशित भीड़ ने एक महिला की पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना में बाइक सवार मृत युवक लेरुआ गांव निवासी संजय साह का 20 वर्षीय पुत्र सागर साह था। जबकि अपराधियों की गोली से घायल युवक गांव के ही श्रीकांत प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार है। आक्रोशित लोगों की शिकार बनी महिला 32 वर्षीय संजू देवी थी। वहीं, आगजनी की घटना में झुलसने वालों में गोलू कुमार, सेब कुमार, फिरोज नट की पुत्री रोक्साना आदि शामिल हैं। इनका इलाज सीवान किये जाने के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

बारात में जाने के दौरान महिलाओं से लूटपाट कर रहे थे लुटेरे

महाराजगंज। थाना क्षेत्र के बलंऊ पंचायत के लेरुआ गांव से शुक्रवार की शाम बारात छपरा जा रही थी। इस शादी समारोह में दुल्हन की बहन समेत परिवार की अन्य महिलायें एक गाड़ी में सवार होकर शुक्रवार की रात तकरीबन 9:00 बरात में शामिल होने के लिए निकली थी। इसी दौरान घर से तकरीबन आधा किलोमीटर की दूरी पर हथियार लैस लूटेरों ने महिलाओं के मोबाइल, गहने, नगदी आदि कई चीजों को लूट लिया। इसी दौरान गांव के ही संजय साह का 20 वर्षीय पुत्र सागर साह उसी शादी समारोह में जाने के लिए अपने मित्र प्रिंस को लेकर बाइक से निकला था। महिलाओं के साथ अपराधियों को लूटपाट करते देख उन्होंने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने सागर साह को गोली मार दी। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक के पीछे बैठे उसके मित्र प्रिंस कुमार को पीछे कमर में गोली लगी, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

आक्रोशित भीड़ ने लगायी आरोपित के घर में आग

इधर, युवक की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने नट परिवारों के घरों पर पहुंचकर तोड़फोड़ और आगजनी की। लोगों ने पांच झोपड़ीनुमा मकानों में आग भी लगा दी। साथ ही, के घरों में घुसकर महिलाओं समेत तकरीबन आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका थाना क्षेत्र के बलंऊ पंचायत के लेरुआ गांव निवासी 32 वर्षीय संजू देवी थी। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपित के निर्माणाधीन मकान को भी तोड़ डाला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लूटपाट की घटना को इन परिवार के लोगों ने ही अंजाम दिया है।

थानेदार का कहना है

लेरुआं गांव में लूट की घटना का विरोध करने पर युवक की हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने ही नट परिवारों के साथ मारपीट, आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में एक महिला की भी मौत हो गई है। पुलिस ने गांव के लोगों को शांत करा लिया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

रणधीर कुमार , थानेदार , महाराजगंज।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें