Siwan News उखई चंवर शराब मामले का आरोपी मनोज कुमार गिरफ्तार, भेजा गया जेल
हिन्दुस्तान, सीवान
Siwan News पचरुखी में सहायक सराय थाना पुलिस ने 90 लीटर अवैध देसी शराब मामले में फरार आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस कार्रवाई के दौरान वह भागने में सफल हुआ था। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार रात छापेमारी की गई, जिसके बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Siwan News पचरुखी। सहायक सराय थाना पुलिस ने उखई चंवर से 90 लीटर अवैध देसी शराब बरामदगी मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया धंधेबाज मनोज कुमार है, जिसे पुलिस ने रविवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दबोचा। थानाध्यक्ष विकास कुमार विट्टू ने बताया कि शुक्रवार की शाम पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से भागने में सफल रहा था। पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। सोमवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी मनोज कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


