Arrest of Notorious Criminal Kanhaiya Yadav in Son Robbery Case सोना लूट कांड के कुख्यात अपराधी कन्हैया यादव गिरफ्तार, जेल, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsArrest of Notorious Criminal Kanhaiya Yadav in Son Robbery Case

सोना लूट कांड के कुख्यात अपराधी कन्हैया यादव गिरफ्तार, जेल

गुरुवार को हुसैनगंज पुलिस ने सोना लूट कांड के आरोपी कन्हैया यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी पर कई मामलों में फरार होने का आरोप है। उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और 3.257 ग्राम चरस बरामद किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 9 Aug 2025 04:02 PM
share Share
Follow Us on
  सोना लूट कांड के कुख्यात अपराधी कन्हैया यादव गिरफ्तार, जेल

हसनपुरा, एक संवाददाता। गुरुवार को सूचना संकलन के आधार पर एमएच नगर थाना कांड संख्या 178/23 सोना लूट कांड के वांछित अभियुक्त कन्हैया यादव को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवलय पकवलिया मोड़ के पास होने के सूचना प्राप्त हुई। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु हुसैनगंज पुलिस उक्त स्थल पर पहुंची एवं पुलिस बाल की सहायता से कई कांड में फरार चल रहे अभियुक्त कन्हैया यादव को सिधवल पकवलिया मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त सीवान जिले के टॉप टेन अभियुक्त की सूची में शामिल है। जहां पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं 3.257 ग्राम चरस जैसे दिखने वाला मादक पदार्थ बरामद किया गया।

अभियुक्त कन्हैया यादव पिता स्वर्गीय नरेश यादव सिधवल गांव निवासी है। वही अभियुक्त पर हुसैनगंज थाना कांड संख्या 234/21, एमएच नगर थाना कांड संख्या 178/23 व नगर थाना कांड संख्या 302/21 दर्ज है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।