गिरफ्तार अयूब खान को रिमांड पर लेगी सीवान पुलिस
सीवान पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले से आर्म्स एक्ट के आरोपी अयूब खान को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की गई। पुलिस का मानना है कि यह गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण कामयाबी है। अयूब खान पर कुल 46 मामले दर्ज हैं और उनका मेडिकल चेकअप कराया गया है।

सीवान, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले से आर्म्स एक्ट के तीन कांडों के आरोपित अयूब खान को गिरफ्तार किया है। अयूब खान की गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की गयी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को लेकर सीवान पहुंची और यहां अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराने के बाद अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। बताया जाता है कि पुलिस अयूब खान की गिरफ्तारी को एक बड़ी कामयाबी मान रही है। इनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। एसपी पूरन कुमार झा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जिले का एक आरोपित मुजफ्फरपुर जिले में मौजूद है।
इसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस से संपर्क कर इसकी गिरफ्तारी का योजना बनायी गयी। बाद में इसे छापेमारी के दौरान पकड़ लिया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अयूब खान के पास से कोई हथियार या आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया है। हालांकि, दर्ज कांडों में इनके साथियों की जानकारी के लिए इनसे पूछताछ की जाएगी। इसके लिए रिमांड पर भी लिया जाएगा। बताया गया कि अयूब खान के खिलाफ कुल 46 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। दो पुराने मामले प्रतिबंधित हथियार से जुड़े हैं। गौरतलब है कि अयूब खान जिले के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के भाई हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


