Siwan News गोपालगंज के बदमाश दरौली के जेवर दुकान को लूटने, दो धराए

हिन्दुस्तान, सीवान
share

Siwan News सीवान के दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा बाजार में एक आभूषण दुकान में लूट के प्रयास के दौरान पांच बदमाशों में से दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा को चाकू घोंपकर घायल किया गया। पुलिस ने घटना की जांच के लिए एसआईटी टीम बनाई है और फरार तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Siwan News  गोपालगंज के बदमाश दरौली के जेवर दुकान को लूटने, दो धराए

Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा बाजार में मंगलवार को नीरज आभूषण दुकान में लूट की घटना को अंजाम देने आए पांच बदमाशों में से दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों बदमाश गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। एसपी भारत सोनी का दावा है कि मौके से भागने में सफर रहे तीन अन्य बदमाशों की भी पहचान कर ली गयी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छोपमारी की जा रही है। बताया गया कि लूट की नीयत से पहुंचे बदमाशों द्वारा स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा को चाकू घोंपकर घायल करने की घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी भारत सोनी ने एसडीपीओ सदर-2 आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया है। टीम इस घटना से जुड़े सभी बिन्दुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। घटना स्थल की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया।

दुकानदार व ग्रामीणों की दिलेरी से पकड़े गए दो बदमाश

स्थानीय लोगों ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने आए बदमाशों में दो को ग्रामीणों ने दिलेरी दिखाते हुए पकड़ लिया। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों को सौंप दिया गया। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के दौरान पुलिस को इस घटना से जुड़े कई अहम जानकारी मिलने की बात बतायी जा रही है। स्थानीय थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि दो बदमाश पकड़े गए हैं।

सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ कर रही है पुलिस

लूट में नाकाम बदमाशों द्वारा स्वर्ण व्यवसायी पर किए गए जानलेवा हमला की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज को पुलिस खंगालने में लगी है। स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज, टावर लोकेशन, गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ, स्वर्ण व्यवसायी से पूछताछ और सघन जांच के आधार पर पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।

दरौली की ओर से बाजार में पहुंचे थे बदमाश

स्थानीय लोगों ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने आए आए पांच बदमाश दरौली की ओर से टड़वा बाजार में पहुंचे थे। लूट में असफल होने के बाद फायरिंग करते हुए वे टिकुलिया गांव होते हुए फरार हो गए। लोगों के बीच इस बात की चर्चा है कि घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने रेकी की होगी। बदमाश आसपास के रास्तों से परिचित होंगे, तभी आसानी से मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

क्या है पूरा मामला

दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा बाजार में मंगलवार को एक आभूषण दुकान में लूट की नीयत से पहुंचे बदमाशों ने स्थानीय निवासी स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। स्वर्ण व्यवसायी टड़वा बाजार पर नीरज आभूषण नामक एक दुकान का संचालन करते हैं। प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी स्वर्ण व्यवसायी अपनी दुकान पर बैठकर ग्राहकों को संभाल रहे थे। तभी तीन बाइकों पर सवार कुल पांच बदमाश आभूषण दुकान पर पहुंच गए। बदमाश दुकान पर घुसकर पहले तो हथियार व चाकू निकाला और लूट की घटना को अंजाम देने को लेकर स्वर्ण व्यवसायी को धमकाना चाहा। लेकिन स्वर्ण व्यवसायी ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए गोली दाग दी। बाद में स्वर्ण व्यवसायी पर चाकू से वार कर दिया। इस घटना में स्वर्ण व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वर्ण व्यवसायी का इलाज यूपी के देवरिया के एक अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं, भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया जबकि तीन मौके से भागने में कामयाब हो गए।

एसपी का कहना है

टड़वां बाजार के दुकानदार को लूटने के बाद भाग रहे दो अपराधियों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा था, जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की पहचान भी कर ली गई है, सभी अपराधियों की पहवान होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही , सभी को पकड़ा जाएगा। भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक, सीवान।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦लूट की घटना कहाँ हुई थी?−
लूट की घटना सीवान के दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा बाजार में हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News गोपालगंज के बदमाश दरौली के जेवर दुकान को लूटने, दो धराए